फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The festival honored the brightest talents Agrasen memory

अग्रसेन स्मृति महोत्सव में मेधावी प्रतिभाएं सम्मानित 

Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
The festival honored the brightest talents Agrasen memory
मेधावी प्रतिभाएं सम्मानित  - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव के तजहत एक माह से चल रही विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला का शनिवार को शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के टॉपर छात्र-छात्राओं समेत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधने वाली अन्य प्रतिभाओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 11 छात्र छात्राओं को महाराजा अग्रसेन अलंकरण से नवाजा गया। दो विद्याथ्रियों को सावित्री अलंकरण दिया गया और 250 अन्य बच्चों को जयभारत अलंकरण प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रामगणेश ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाने का प्रयास प्रशंसनीय है। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने जिले में शिक्षा के प्रति अनुराग जगाने में जयभारत संस्था की भूमिका सराही। प्रारंभ में डीएम आसैर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया और सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे ने कारागार अधीक्षक ब्रजेंद्र पाल के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को गति दी। आयोजक संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed