फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The fare fixed for the transportation of students from Rs 804 to 1929

विद्यार्थियों के परिवहन को 804 से 1929 रुपये तक किराया निर्धारित

Wed, 11 May 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
The fare fixed for the transportation of students from Rs 804 to 1929
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट नवीन सभागार में बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी व स्कूल संचालक - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने स्कूलों के नोडल अध्यापक एवं सड़क सुरक्षा क्लब का नए सिरे से गठन कर सूची डीआईओएस व बीएसए के माध्यम से समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्यालयों में विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक कराने को लेकर निर्देशित किया। स्कूली बच्चों का परिवहन किराया 804 से 1929 रुपये तक निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि यथासंभव ई-रिक्शा में स्कूली बच्चों का परिवहन न किया जाए। पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी विभिन्न विद्यालयों के बाहर स्कूटी व अन्य वाहनों से आने वाले बच्चों की जांच करना सुनिश्चित करें। बिना मानक के वाहन संचालित होने पर चालान या बंद करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा विज्ञापन निकालने का निर्देश दिया। विद्यार्थियों के परिवहन के लिए अनुरक्षण व्यय का वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित किराया सूची पर चर्चा की गई। यह किराया (0 से 5 किमी) 804 रुपये, (5 से 10 किमी) 1554 रुपये, (10 किमी से अधिक) 1929 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

स्कूली वाहनों को मानक के अनुरूप चलाने के निर्देश
- एएसपी/सीओ यातायात टी सरवरण ने स्कूली वाहनों को मानक के अनुरूप होने पर ही संचालित करने के निर्देश दिए। बताया कि मानकों में निर्धारित है कि वाहन की खिड़की पर पांच सेमी के अंतराल पर रॉड, अग्निशमन यंत्र,
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीड गवर्नर आदि अवश्य लगा हो।
ये लोग रहे मौजूद
- बैठक में डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, बीएसए सुरेंद्र सिंह रावत, सीटीएओ नगर निगम आरती सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, आरपी सिंह, देवेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, केपी मिश्रा, आकाश दीक्षित, आरके सिंह, विचिन अग्रवाल, अवतार सिंह राणा, सचिन बाथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed