फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The famous Chilawa fair started...devotees had darshan of the mother goddess.

Shahjahanpur News: प्रसिद्ध चिलौआ मेला शुरू...भक्तों ने किए माता के दर्शन

Mon, 22 Apr 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
The famous Chilawa fair started...devotees had darshan of the mother goddess.
चिलौआ मेला में लगा नाव वाला झूला और उसे निहारते लोग। संवाद
अल्हागंज। प्रसिद्ध चिलौआ मेला रविवार से शुरू हो गया। तीन दिवसीय मेले के पहले दिन भीड़भाड़ थोड़ी कम नजर आई। सोमवार से भक्तों के उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रसिद्ध चिलौआ मेला मां काली के मंदिर और यहां लगने वाली मिट्टी के बर्तनों, दरी-कालीन और पत्थर के रसोई सामानों की दुकानों के लिए जाना जाता है। मेले में बच्चों के खिलौने, झूला और महिलाओं के लिए रसोई और श्रृंगार संबंधित दुकानें भी सज गई हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त है। मंदिर प्रांगण से लेकर गांव के बाहर तक पुलिस तैनात की गई है। इस बार यहां आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी की गई है।

मंदिर में साफ-सफाई की व्यवस्था का ख्याल मंदिर के पुजारी पंडित रमेश की देखरेख में किया जा रहा है। यहां मंदिर प्रांगण में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सिपाहियों की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed