{"_id":"668b0f7360df7b17c60cccd4","slug":"the-family-that-died-in-the-flood-was-evacuated-and-made-arrangements-for-accommodation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-122333-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ में फंसे परिवारों को निकलवाकर कराई रहने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ में फंसे परिवारों को निकलवाकर कराई रहने की व्यवस्था
Mon, 08 Jul 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
लोदीपुर में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने पर फंसी महिलाओं को ट्यूब के सहारे निकलकर लाता युवक। स्रो
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी में जलस्तर बढ़ने से लोदीपुर में रहने वाले आठ परिवार बाढ़ में फंस गए। रविवार को पार्षद रुपेश कुमार वर्मा ने आसपास के युवाओं की मद्द से बाढ में फंसे लोगों निकलवाया और रहने की व्यवस्था भी कराई। आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई सहयो नहीं मिला।
पिछले कुछ दिनों से चल रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जोन के कारण खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। लोदीपुर में खन्नौत नदी के आठ परिवार आवास बनाकर रह रहे थे। जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ में फंस गए। इसको देखते हुए पार्षद रुपेश कुमार वर्मा अन्नू ने प्रशासन को जानकारी दी। इसके साथ ही वह अपने आसपास के युवाओं में फुरकान, शब्बू, रामबाबू गौतम, अजय सिंह को लेकर मौके पर पहुंच गए। युवाओं ने बाढ़ के पानी में घुसकर ट्यूब के माध्यम से घरों में फंसे लोगों को निकलवाया। इस बीच एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ तथा लेखपाल राजेश यादव भी पहुंच गए। लेकिन कोई मदद लेकर नहीं आए। पार्षद रुपेश ने बताया कि उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों को निकलवाकर आसपास के घरों में रहने की व्यवस्था कराई है। इनमें मुस्तियाक अली, सूरजवती, विमलेश, रघुनाथ शर्मा, स्वर्ण सिंह, साबिरा, इरफान के परिवार शामिल हैं। इसके साथ ही उनके जानवर को भी बंधवाया और उनके लिए तिरपाल मंगाकर दिए। जबकि प्रशासन की ओर से कोई मद्द नहीं मिली।
वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि संबधित अधिकारियों को निर्देश कि वह नदियों किनारे लगातार निगरानी कराएं।