फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The family performed the last rites after the accused were sent to jail.

Shahjahanpur News: आरोपियों को जेल भेजने के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Sat, 05 Sep 2026 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The family performed the last rites after the accused were sent to jail.
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा गांव निवासी दिलीप कुमार की मौत के मामले में तीन आरोपियों के जेल भेजे जाने के बाद शुक्रवार दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान गांव में एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बाइक खड़ी करने पर हुए विवाद में लाठी-डंडों से पिटाई के बाद दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। मृतक के पिता महेंद्र कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने महेश कश्यप, तिलकराम, जितेंद्र और छेदालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा और सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने परिजनों को समझाया था। सीओ ने बताया कि वांछित छेदालाल, तिलकराम और महेश कश्यप को शुक्रवार सुबह हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। पुलिस चौथे आरोपी जितेंद्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed