{"_id":"695eb3e8f332d60d47092b59","slug":"the-duty-points-were-deserted-in-the-biting-cold-the-police-officers-were-nowhere-to-be-found-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162419-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कड़ाके की सर्दी में सूने पड़े ड्यूटी प्वाइंट... नदारद मिले पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कड़ाके की सर्दी में सूने पड़े ड्यूटी प्वाइंट... नदारद मिले पुलिस कर्मी
विज्ञापन
बहादुरगंज पुलिस पिकेट पर खड़ा होमगार्ड। संवाद
शाहजहांपुर। शांति और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी कड़ाके की सर्दी में रात के समय अपनी ड्यूटी से मुंह मोड़ ले रहे हैं। उन्हें आला अफसरों का भी भय नहीं है। रात में कई प्रमुख चौराहे और पुलिस पिकेट सूनी हो जाती हैं। इसके चलते कोहरे के दौरान चोरी व छिनैती की घटनाएं होने का डर बना रहता है। मंगलवार की रात प्रमुख स्थानों की पड़ताल की गई तो कई जगह रात दस बजे के बाद पुलिसकर्मी व होमगार्ड नदराद मिले।
--
रात 10:20 बजे :: बहादुरगंज पिकेट
थाना सदर बाजार क्षेत्र की बहादुरगंज में तमाम दुकानें होने के साथ ही प्रमुख मार्ग की वजह से तिकुनिया पर पिकेट ड्यूटी रहती है। दिन में मुस्तैदी दिखाने वाले पुलिसकर्मी मंगलवार की रात दस बजे के बाद ड्यूटी से नदारद मिले। यहां पर एक मात्र होमगार्ड खड़ा अलाव ताप रहा था। पूछने पर वह सटीक जवाब नहीं दे पाया।
--
रात 10:30 बजे :: घंटाघर
शहर का घंटाघर प्रमुख मार्ग है। यहां पर दिन में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। मंगलवार रात में यहां पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात रहने वाले कर्मी नदारद मिले। महत्वपूर्ण मार्ग हाेने के चलते लोगाें की आवाजाही रहने के बावजूद पुलिस कर्मी नहीं थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
रात 10:40 बजे :: कई चौराहों पर नहीं मिले पुलिस कर्मी
खिरनीबाग चौराहा पर सिपाही ड्यूटी पर नहीं मिले। यहीं पर कुछ दूरी पर पुलिस कार्यालय भी है। इसी तरह रोडवेज बस स्टैंड के पास भी होमगार्ड तैनात मिला। इसी तरह केरूगंज चौराहा, पप्पू लाला चौराहा से भी पुलिसकर्मी नदारद थे।
--
रात में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की निगरानी के लिए निरीक्षण किया जाता है। गैरहाजिर मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाती है।
- राजेश द्विवेदी, एसपी