{"_id":"69557f44271c9591660e2266","slug":"the-dog-bit-and-injured-several-children-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161812-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुत्ते ने कई बच्चों को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुत्ते ने कई बच्चों को काटकर किया घायल
विज्ञापन
निगोही। सब्जी मंडी के पास घूमने वाले एक कुत्ते ने तीन दिन के दौरान आसपास के कई बच्चों को काटकर घायल कर दिया। इन सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के साथ उनका सीएचसी पर उपचार किया गया।
कुत्ते ने सब्जी मंडी के पास एक खाली जगह पर डेरा जमा लिया है। उधर से कोचिंग के लिए जाने वाले या सब्जी खरीदने बाजार जाने वाले बच्चों पर वह अचानक पीछे से हमला कर घायल कर रहा है। गत सोमवार से अब तक कुत्ता विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले आफरीन, रिया, शाजिया, मोना, दिव्यांशी समेत कई बच्चों को काटकर घायल कर चुका है।
उसकी दहशत में बच्चों ने घरों से निकलना कम कर दिया है। जो बच्चे छुट्टियां होने के कारण कोचिंग पढ़ने जाते थे, वे भी कुत्ते के भय से कोचिंग पढ़ने नहीं जा रहे हैं। जामा मस्जिद की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष मो. इकबाल खां ने नगर पंचायत प्रशासन से कुत्ते को पकड़े जाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और कुत्ते को पकड़वाने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद