{"_id":"6a99c965f5864e764106500e","slug":"the-dm-said-students-should-study-with-discipline-while-setting-goals-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183603-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएम ने कहा-लक्ष्य तय करने के साथ अनुशासन से पढ़ें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएम ने कहा-लक्ष्य तय करने के साथ अनुशासन से पढ़ें विद्यार्थी
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में संचालित कोचिंग में विद्यार्थियों से संवाद करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को जीएफ कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निशुल्क कोचिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट और जेईई की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी तैयारी, समस्याओं और अध्ययन की रणनीति की जानकारी ली। डीएम ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतरता के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार टाइमटेबल तैयार कर उसका ईमानदारी से पालन करें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत, धैर्य और समय प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने नियमित करंट अफेयर्स पढ़ने, माइंड मैपिंग व डिटेल नोट्स बनाने और उत्तर लेखन का अभ्यास करने की सलाह दी।
डीएम ने कहा कि कोचिंग में पढ़ाए जाने वाले अध्याय को पहले से पढ़कर आएं, इससे विषय को समझने में आसानी होगी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।