फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The district will receive three thousand Diwyangon Accessories

जिले में तीन हजार दिव्यांगों को मिलेंगे सहायक उपकरण

Fri, 07 Oct 2016 12:48 AM IST
शाहजहांपुर ब्यूरो
शाहजहांपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
16 अक्तूबर से शुरू होगा वितरण कार्यक्रम, सभी लाभार्थियों कों बांटीं पर्चियां
नि:शुल्क उपकरण वितरण के लिए डीएम की अध्यक्षता में हुई तैयारी

 एडिप योजना के तहत जिले में 3000 दिव्यांगों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग का नि:शुल्क वितरण अक्तूबर माह में किया जाएगा। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम राम गणेश की अध्यक्षता में हेल्पलाइन संस्था के पदजाधिकारियों की बैठक में वितरण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। 

हैल्पलाइन संस्था के प्रमुख अशोक अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार की ऐडिप योजना के अंर्तगत जिले में विकंलाग जनों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, हियरिंग मशीन आदि वितरित होंगे। लाभार्थी विकंलागों को चिन्हित कर लिया गया है और उन्हें स्लिप दे दी गई है। उपकरण कानपुर के ऐलिम्को से आयेगी। डीएम ने बताया कि 16 अक्तूबर को को रेनासा पब्लिक स्कूल तिलहर में, 19 अक्तूबर को  जलालाबाद ब्लॉक के रोजी पब्लिक स्कूल में और 22 अक्तूबर को पुवायां इटर कालेज में वितरण शिविर लगेगा। दिव्ंयागों को सुचारू रूप से आने जाने हेतु यातायात नियंत्रण एवं संचालन के लिये पुलिस विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में सीडीओ टीके शिबु,  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार शर्मा, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, हेल्पलाइन संस्था के विनोद अग्रवाल, अरूण खंडेलवाल, अमित अग्रवाल, जिला विकंलाग कल्याण अधिकारी वीरपाल आदि मौजूद थे।़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed