{"_id":"69c41df70a062bf9c3094c43","slug":"the-dios-has-issued-notices-to-1368-examiners-who-failed-to-report-for-the-evaluation-of-answer-sheets-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168957-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कॉपियां जांचने नहीं पहुंचे 1368 परीक्षकों को डीआईओएस ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कॉपियां जांचने नहीं पहुंचे 1368 परीक्षकों को डीआईओएस ने जारी किए नोटिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करने के लिए नियुक्त किए गए आधे से ज्यादा परीक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। छह केंद्रों पर नियुक्त 2326 परीक्षकों में मात्र 958 ही पहुंचे हैं। ड्यूटी आवंटन के बाद भी केंद्रों पर नहीं आने पर डीआईओएस ने सख्त रुख अपनाते हुए 1368 परीक्षकों काे नोटिस जारी किए हैं।
बुधवार को जीआईसी में 3728, एसपी कॉलेज में 4673, स्वामी धर्मानंद कॉलेज में 3574, इस्लामिया कॉलेज में 6412 व देवी प्रसाद कॉलेज में 16130, एबी रिच कॉलेज में 9772 कॉपियां जांची गईं। कॉपियों की जांच करने के लिए सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक पहुंच रहे हैं।
इसके बावजूद बड़ी तादाद में शिक्षकाें ने मूल्यांकन केंद्रों से दूरी बना ली है। डीआईओएस ने बताया कि गैरहाजिर परीक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
मूल्यांकन ने पकड़ी तेजी
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेज गति से चल रहा है। तीन केंद्रों पर 70 फीसदी तक कॉपियां जांची जा चुकीं हैं। विभाग को हाईस्कूल की 2,92,541 व इंटरमीडियट की 1,68,792 कॉपियां भेजी गई थीं। बुधवार तक हाईस्कूल की 1,57138 व इंटरमीडियट की 1,02150 कॉपियां जांच ली गईं। हाईस्कूल में 120545 व इंटरमीडियट की 55613 कॉपियां मूल्यांकन से शेष रह गई हैं।