{"_id":"f455a5a6a4de7b3e670f61d2faad7e0c","slug":"the-demonstration-continued-in-puwayan-bakimayu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में जारी रहा भाकिमयू का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में जारी रहा भाकिमयू का धरना प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 12 Feb 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के सामने चल रहा भारतीय किसान मजदूर यूनियन का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रहा।
धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रभारी मैकूलाल और तहसील अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि किसान एक पखवाड़े से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस, प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। पूरे मामले से राष्ट्रीय नेताओं पुष्पराज सिंह यादव और प्रदीप त्यागी को अवगत कराया है। वरिष्ठ नेताओं ने पुवायां में राष्ट्रीय पंचायत करने की घोषणा की है। जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
समस्याओं का निराकरण नहीं होने से धरने पर बैठे किसानों में रोष है। किसानों ने कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन और चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। धरना स्थल पर विमलेश कुमार, प्रयागदत्त, प्रेमराज, साबिर अली, रामजपे, रामभरोसे, केशन, श्रीपाल सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
गायत्री चेतना केंद्र पर हुआ भोज
पुवायां। नगर के गायत्री चेतना केंद्र पर बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में एकता भारद्वाज, प्रमोद गुप्ता, रामलाल रावत, काजल, अनीता, सुधीर, पूरनलाल, मीतू गुप्ता, धनदेवी, दिलीप भारद्वाज, राजाराम राठौर, सीताराम, सूरजप्रसाद, रामसुरेश बाजपेयी आदि का सहयोग रहा।