फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of the young man fell when interviewed by rail

इंटरव्यू देने जाते समय रेल से गिरकर युवक की मौत

Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man fell when interviewed by rail
इंटरव्यू देने जाते समय रेल से गिरकर युवक की मौत
नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक रोजा कस्बे के आदर्श नगर कालोनी का रहने वाला है। हादसे की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी निवासी जगदीश चंद्र त्रिवेदी के 30 वर्षीय पुत्र रामजी त्रिवेदी बेरोजगार थे। सोमवार की रात रामजी किसी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए घर से बरेली इंटरव्यू देने जा रहे थे। 
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी चंद्रहास मिश्रा ने बताया कि एसएम रोजा ने सोमवार की रात मेमो देकर सूचना दी कि स्टेशन के समीप पोल संख्या 1230 के पास लाइनों के बीच एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर जामा तलाशी में उसके पास रोजा से बरेली तक का रेल टिकट मिला है व पहचान के कागजात मिले। इससे उसकी पहचान आदर्श नगर कालोनी के रामजी त्रिवेदी के रूप में हुई। मृतक रामजी त्रिवेदी के पिता जगदीश चंद्र त्रिवेदी ने जीआरपी को बताया कि रात मेमो ट्रेन से शाहजहांपुर फिर वहां से कोई एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ कर बरेली जाने की बात कहकर रामजी घर से निकला था। उसका किसी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू मंगलवार को होना था। घर से निकलने के करीब एक घंटे बाद ही हादसे की खबर मिल गई। रामजी की मौत की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग जीआरपी कार्यालय पहुंच गए, जहां पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

        
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed