{"_id":"570156384f1c1b0425c811a6","slug":"the-death-of-the-young-man-drowned-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी डूबकर युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी डूबकर युवक की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव हटा दलेलपुर में शनिवार की शाम गर्रा नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
निगोही क्षेत्र के गांव कजरी नूरपुर निवासी विश्राम का 25 वर्षीय बेटा नन्हे साइकिल से तिलहर क्षेत्र के गांव कपेड़ कटका गांव अपनी ननिहाल जा रहा था। शाम करीब चार बजे वह गांव हटा दलेलपुर के पास नदी में नहाने लगा। नहाते समय वह नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे डूबते देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तलाश किया। करीब दो घंटे बाद नदी से शव बरामद हो गया। घटना की खबर से मृतक के घर में कोहराम मच गया है।