फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Dadhikando procession was taken out with great enthusiasm, accompanied by a musical band.

Shahjahanpur News: बैंडबाजे के साथ उल्लास से निकाली गई दधिकांदो शोभायात्रा

Wed, 09 Sep 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Dadhikando procession was taken out with great enthusiasm, accompanied by a musical band.
कांट में दही हांडी फोड़ने की को​शिश करते युवा। संवाद
कांट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर के प्राचीन शिव मंदिर से मंगलवार को वार्षिक दधिकांदो शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ श्रद्धा और उल्लास से निकाली गई। शोभायात्रा में सिंहासन पर विराजे भगवान लड्डू गोपाल का कई श्रद्धालुओं ने पूजन किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान गणेश, श्री शंकर-पार्वती, भारत माता, श्रीराधा-कृष्ण, वीर हनुमान आदि की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालु गुलाल खेलते हुए चले और कई जगह देव स्वरूपों पर पुष्पवर्षा की गई। नगर में कई चौराहों पर कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने ऊंचाई पर लटकाई गईं दही की मटकियां भी फोड़ीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा कई रास्तों पर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान के पास शिव मंदिर पर विसर्जित हुई। व्यवस्था में राम चंद्र मिश्रा, राम मुरारी मिश्रा, गोविंद पांडेय, मां दुर्गा जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महेश वर्मा आदि का सहयोग रहा। सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह पुलिस बल सहित शोभायात्रा के साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
निकाली गई दधिकांदो शोभायात्रा, हुआ भंडारे का आयोजन
खुटार। मोहल्ला इंदिरानगर से दधिकांदो यात्रा निकाली गई, दूसरी ओर बाबा बगियानाथ मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
इंदिरानगर में जगदीश कश्यप के मकान के पास भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया था। मंगलवार को लड्डू गोपाल की आरती के साथ दधिकांदो यात्रा निकाली गई, जिसमें देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बंडा क्षेत्र के सुनासिरनाथ तट पर मूर्ति नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान सुनील कुशवाहा, आयुष, राजीव, आशीष सहित कई लोग मौजूद रहे।
बाबा बगियानाथ मंदिर पर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में श्री बाबा बगियानाथ सेवा समिति खुटार के सदस्यों का सहयोग रहा। संवाद
------------------------
अहंकार और क्रोध मिटाने का दिया संदेश



खुदागंज। म्यूना गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथावाचक पंडित शैलेंद्र मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के हाथों कालिया नाग के उद्धार का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।



प्रसंग सुनाकर उन्होंने कहा कि कालिया नाग हमारे अंदर के अहंकार और क्रोध का प्रतीक है। इसलिए जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना को कालिया नाग के विष से मुक्त किया, वैसे ही हमें भी अपने मन को बुरे विचारों से मुक्त करना चाहिए। कथा श्रवण में परीक्षित बने कल्लू सिंह, सुरजीत सिंह, सचिन कुमार, रामू, प्यारेलाल आदि शामिल रहे। संवाद

--------------------
श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


पुवायां। गांव धारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया।



कथा व्यास आचार्य कौशल महाराज ने भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों से जुड़कर सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सांसारिक मोह-माया में फंसने के बजाय भगवान की भक्ति में समय देना चाहिए।



कथा के दौरान भगवान के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें गांव के साथ ही आसपास के गांवों से भी पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के बाद कथा को विश्राम दिया गया। संवाद

कांट में दही हांडी फोड़ने की कोशिश करते युवा। संवाद

कांट में दही हांडी फोड़ने की कोशिश करते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed