फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "The country is proud of the cadets Girls'

‘देश का अभिमान है गर्ल्स कैडेट्स’

Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
"The country is proud of the cadets Girls'
एनसीसी - फोटो : pilibhit, beureu
25 यूपी वटालियन में थल सेना और गणतंत्र दिवस की परेड में चयनित किए जाने के लिए चल रहे यूपी ग्रुप के एनसीसी प्रशिक्षण कैंप का समापन हो गया। अंतिम दिन कैंप कमाडेंट कीर्तिचक्र मेजर सुशील कुमार सिंह, कर्नल बलराज सरदाना ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विजयी महिला कैडेट्स को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

कैंप में यूपी ग्रुप के गाजियाबाद, वाराणसी ए और बी, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर अधिकारियों ने कैडेट्स का आह्वान किया कि वह मेहनत, अनुशासन और लगन से ऐसी उपलब्धि हासिल करें, जिस पर देश को गर्व हो सके। गर्ल्स कैडेट्स देश का अभिमान हैं। कैंप में बाधा दौड़ में बरेली ग्रुप की चंद्रकांता और निशा रानी विजेता बनीं। हेल्थ एंड हाइजिन में बरेली की ही निकिता उपरेती ने प्रथम और रूपा विष्ट ने द्वितीय स्थान पाया। 
विज्ञापन

इसी तरह जजिंग डिस्टेंस एवं फील्ड सिग्नल में घोसिया, प्रिंसी शुक्ला, मैप रीडिंग में पिंकी देवी, नाजिया बी, तनवीर कौर, अपर्णा त्रिपाठी, एडवांस राइफल शूटिंग में प्राची सिंह, प्रिंसी पांडेय, शूटिंग एसडब्ल्यू में नीतू सिंह, सलोनी, अनुपमा शर्मा और निशा, शूटिंग जेडब्ल्यू में नंदिनी कुमार, पायल ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। मेजर अनिल मालवीय के संचालन में हुए समापन समारोह में कर्नल परमदीप सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल एचसी पांडेय, लेफ्टिनेंट अनिलेश सिंह, लेफ्टिनेंट जय प्रकाश सिंह, सूबेदार मेजर भारत सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार प्रेम सिंह, बीएचएम राजूराय आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed