फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The contractor absconded with the workers' money

Shahjahanpur News: मजूदरों के रुपये लेकर ठेकेदार फरार

Thu, 06 Apr 2023 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The contractor absconded with the workers' money
पुवायां। चार महीने पहले हरियाणा के ईंट भट्ठे में 20 लोगों को मजदूरी के लिए ले गया ठेकेदार एडवांस रुपये लेकर भाग गया। रुपये न मिलने पर परेशान मजदूर वापस यहां आए और ठेकेदार के घर पहुंचे। ठेकेदार के रिश्तेदारों ने उन्हें भगा दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुवायां निवासी रामशंकर, रमेशचंद्र, राहुल राज, चंद्रिका प्रसाद, नीलम, रामकली, विदनेश कुमारी, राजरानी आदि ने बताया कि गांव गंगसरा का एक ठेकेदार 20 लोगों को ईंट भट्ठे पर अच्छी मजदूरी पर काम दिलाने की बात कहकर चार माह पूर्व हरियाणा ले गया था। श्रमिक वहां काम करते रहे।
विज्ञापन

ठेकेदार भी दो माह तक रुका और उन लोगों को मजदूरी के थोड़े-थोड़े रुपये देता रहा। ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि बाद में एकमुश्त रकम दे दी जाएगी। दो माह पूर्व ठेकेदार भट्ठा मालिक से करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों ने राशन आदि खरीदने के लिए भट्ठा मालिक से रुपये मांगे तो पता चला कि ठेकेदार ने एडवांस रुपये ले लिए हैं। भट्ठा मालिक ने श्रमिकों से कहा कि वह ठेकेदार से रुपये मांगें। परेशान श्रमिक किसी तरह हरियाणा से वापस आए। बुधवार को श्रमिक ठेकेदार के घर रुपये मांगने गए तो उसकी मां और भाई ने गालीगलौज कर भगा दिया।

धमकी दी गई कि फिर से रुपये मांगने आए तो जान से मार दिया जाएगा। श्रमिकों ने ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed