{"_id":"694455636ac1a846c005c00f","slug":"the-construction-of-the-municipal-corporation-office-could-not-be-completedthe-deadline-has-been-extended-to-march-31st-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-160664-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूरा नहीं हो सका नगर निगम कार्यालय का निर्माण...31 मार्च तक बढ़ा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूरा नहीं हो सका नगर निगम कार्यालय का निर्माण...31 मार्च तक बढ़ा समय
विज्ञापन
न्यू ककरा सिटी में निर्माणाधीन नगर निगम का कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम के कार्यालय का निर्माण 31 दिसंबर तक भी पूरा नहीं हो सकेगा। एक बार फिर समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। लेटलतीफी के चलते निर्माण एजेंसी पर 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके बावजूद कार्यालय के निर्माण की गति बेहद धीमी है।
न्यू ककरा सिटी में वर्ष 2021 में नगर निगम के नए कार्यालय भवन का निर्माण सीएंडडीएस की देखरेख में मैसर्स स्काईलाइन इंफ्रावर्ड प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू किया था। इसकी लागत 43 करोड़ 39 लाख 57 हजार रुपये निर्धारित की गई थी। इसका शत-प्रतिशत निर्माण 28 फरवरी 2023 तक हो जाना चाहिए था।
एजेंसी को अप्रैल 2024 तक काम पूरा करने का समय दिया गया, फिर जून 2024 तक निर्माण पूर्ण करने के लिए कहा गया। एक बार फिर समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई थी। इसके बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया। निर्माण कार्य की गति धीमी देखते हुए वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निर्माण एजेंसी पर जुर्माना लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसके बाद निर्माण एजेंसी पर 66 लाख का जुर्माना लगाया गया। तब भी निर्माण की गति नहीं बढ़ सकी। नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि दिसंबर तक कार्यालय का निर्माण पूरा हो जाएगा, लेकिन अब तक काम अधर में लटका हुआ है। काम पूरा न होते देखकर अधिकारियों ने 31 मार्च तक समय बढ़ा दिया है।
--
मंत्री से लेकर अधिकारियों के निर्देश की हो रही अवहेलना
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप, डीएम से लेकर नगर आयुक्त तक संबंधित निर्माण एजेंसी को समय से काम करने के लिए लगातार निर्देश दे रहे हैं। इसके बाद भी काम में ढिलाई बरती जा रही है। मंत्री से लेकर अधिकारियों के निर्देश की अवहेलना की जा रही है। अभी फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। लाइट की फिटिंग आदि का कार्य चल रहा है। कार्यालय के बाहर भी परिसर में पार्किंग आदि का कार्य कराया जाना है। इसमें करीब दो से तीन माह का समय और लग जाएगा। समय बढ़ाने के साथ फिर से जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
--
नगर निगम का कार्य कर रही निर्माण एजेंसी को समय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द काम कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे समय से नगर निगम कार्यालय का निर्माण पूरा कराया जा सके। काम पूरा न हो पाने के कारण 31 मार्च तक समय बढ़ा दिया गया है।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त