फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The constable hit the bike with a stick, there was uproar over the death of the fallen woman after she was crushed by a dumper

Shahjahanpur News: सिपाही ने बाइक पर मारा डंडा, गिरी महिला की डंपर से कुचलने के बाद मौत पर हंगामा

Mon, 21 Apr 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The constable hit the bike with a stick, there was uproar over the death of the fallen woman after she was crushed by a dumper
अमरीशा देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। निगोही में जठिया गांव के पास रविवार शाम बाइक पर डंडा मारने से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरी महिला की डंपर से कुचलकर मौत के बाद काफी हंगामा हुआ। वाहन चेकिंग के नाम पर भड़के ग्रामीणों ने लिपुलेख-भिंड हाईवे पर जाम कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। विधायक ने पहुंचकर इंस्पेक्टर से नाराजगी जताई और सिपाही पर कार्रवाई के लिए कहा। रात करीब साढ़े दस बजे तक जाम नहीं खुल सका था।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले प्रदीप कुमार अपनी पत्नी अमरीशा देवी व बेटे किशन के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। निगोही से 14 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर-पीलीभीत सीमा के बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि चेकिंग के नाम पर सिपाही ने डंडा चलाया तो बाइक अनियंत्रित होने से अमरीशा सड़क पर गिर गई और पीछे से आए डंपर से बाइक टकराने के बाद सिर के ऊपर से पहिया निकल गया। हादसे में अमरीशा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो हंगामा शुरू कर दिया। प्रदीप ने रोते हुए सिपाही द्वारा डंडा मारने की बात बताई तो लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। कुछ देर में शाहजहांपुर और पीलीभीत मार्ग पर वाहनों की लंबी जाम लग गई। रोडवेज बस से लेकर डग्गामार वाहन, बाइक सवार और लग्जरी कारें तक फंस गई। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। समझाने आए दो दरोगा भी भीड़ की नाराजगी को देखकर कुछ बोल नहीं सकें। सीओ सदर प्रयांक जैन और एसडीएम जीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने डीएम को मौके पर आने की मांग रखी, साथ ही कहा कि 50 लाख रुपये मुआवजा, पुलिस बल पर कार्रवाई की जाए। रात करीब साढ़े दस बजे तक जाम नहीं खुल सका था। भीड़ हाईवे पर डटी हुई थी।
विज्ञापन

-------
भड़की विधायक, बोली-लूट मचा रखी है, अब जिंदा कर दिखाइए
-महिला की मौत के बाद तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने इंस्पेक्टर से कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। कहा कि सहालग का सीजन चल रहा है। इसलिए चेकिंग करने के लिए मना किया है, लेकिन पुलिस ने लूट मचा रखी है। पुलिस ने डंडा मारा है तो अब महिला को जिंदा करिए। जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। डंडा मारने वाले को निलंबित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
वैकल्पिक मार्ग से निकाले वाहन
-हादसे के बाद करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। मृतका के परिजन के राजी नहीं होने पर पुलिस ने जैसे-तैसे मार्ग को डायवर्ट कर दिया था। इस बीच वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकाला गया है। रात साढे़ दस बजे तक दोनों ओर तीन-तीन किलोमीटर तक जाम लगा था।

अमरीशा देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अमरीशा देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अमरीशा देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अमरीशा देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed