Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Congress will hold meetings across the district to understand the problems faced by the youth.

Shahjahanpur News: युवाओं की समस्याएं जानने के लिए जिले भर में बैठकें करेगी कांग्रेस

Mon, 16 Nov 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The Congress will hold meetings across the district to understand the problems faced by the youth.
शाहजहांपुर में टाउन हॉल ​स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। युवाओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस जिलेभर में संवाद बैठकें आयोजित करेगी। इसके तहत जिले के सभी 15 विकासखंडों और शहर के 60 वार्डों में युवाओं से संवाद किया जाएगा। इसके बाद युवा महापंचायत आयोजित कर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि युवाओं के सामने रोजगार पाने और पढ़ाई जारी रखकर भविष्य सुरक्षित करने की कई चुनौतियां हैं। रोजगार की अनिश्चितता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और शिक्षा का आर्थिक बोझ युवाओं को प्रभावित कर रहा है। इन समस्याओं को बैठकों के माध्यम से सामने लाकर स्थानीय स्तर पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। आयोजनों को लेकर ब्लॉक वार तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मौके पर युवा नेता रफी उल हसन, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed