फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Congress state president said that stopping Shankaracharya is inauspicious.

Shahjahanpur News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोलीॅ-शंकराचार्य को रोका जाना अशुभ

Fri, 23 Jan 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The Congress state president said that stopping Shankaracharya is inauspicious.
शाहजहांपुर में जुलूस निकालतीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश (पश्चिम जोन) महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारती त्यागी ने कहा कि शंकराचार्य को रोका जाना अशुभ है। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उनके शिष्यों से भी मारपीट की गई। ऐसा योगी सरकार में हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की आवाज को कांग्रेस उठाएगी। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने पर कहा कि कोई ऐसी चीज नहीं थोपी जाना चाहिए, जिससे आमजन प्रभावित हों।
विज्ञापन

मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। उन्होंने महिला अपराधों को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद रामराज्य आने की बात कही जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं है। अपराध बढ़ते ही चले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांग्रेस ने जुलूस निकालकर विरोध जताया

शंकराचार्य के अपमान और मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में महिला कांग्रेस ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। टाउन हॉल स्थित कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व में महिलाओं ने जुलूस के रूप में प्रस्थान किया। शहीदों की प्रतिमाओं के सामने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मनरेगा में आ रही गिरावट और मजदूरों के सामने खड़ी चुनौतियों के प्रति उन्हें जागरूक करना है।

पदाधिकारियों ने मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया, सीमा गौतम, शाहिना खातून, जितेंद्री मिश्रा, सोनम, बस्सुम, बेबी, राधा, अलीना, सीमा, सुनीता, महजबी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed