{"_id":"6a8df1f9da577a7b0901e841","slug":"the-city-illuminated-by-colorful-strings-of-lights-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-182729-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाया शहर
विज्ञापन
ईद मीलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर बिजली की झालरों से जगमगाई सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। बारह रबीउल अव्वल को लेकर शहर सज-धजकर तैयार हो गया है। मुस्लिम बहुल इलाकों में मस्जिदों, मकानों और गलियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से मोहल्ले जगमगा उठे। दूसरी ओर जुलूस-ए-मिलाद बुधवार को निकाला जाएगा।
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को लेकर लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और गलियों में सजावट कर हरे झंडे लगाए हैं। मोहल्ला जलालनगर, किला, एमनजई जलालनगर, लाल इमली चौराहा समेत कई स्थानाें पर सजावट की गई। बाजारों में भी हरे झंडों, झालरों और अन्य सजावटी सामान की खूब बिक्री हुई।
दूसरी ओर जुलूस-ए-मिलाद की तैयारियों को भी देर शाम तक अंतिम रूप दिया गया। बुधवार सुबह आठ बजे स्टेशन रोड स्थित नूरी मस्जिद से शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी जुलूस-ए-मिलाद को रवाना करेंगे। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ अपने परंपरागत रूट पर निकलेगा।
विज्ञापन
जुलूस का समापन मोहल्ला अंटा में होगा। यहां भी आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देर शाम तक मंच सजाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाता रहा। वहीं, जिलेभर में पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।