फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Chief Minister assured strict action against the accused and promised all possible assistance.

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई व हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Tue, 04 Aug 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister assured strict action against the accused and promised all possible assistance.
लखनऊ में विधायक अरविंद सिंह के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करते गौतम मौर्य के माता-पिता। स्रोत : - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। भाजपा से ददरौल विधायक अरविंद सिंह के साथ गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल और मां सत्यवती लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। मुख्यमंत्री ने हत्यारोपियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शासन की योजना के तहत पीड़ित परिवार को मकान के साथ ही हरसंभव आर्थिक मदद की जाएगी। वहीं, विधायक अरविंद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर पीड़ित परिवार को न्याय एवं विशेष आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये प्रदान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गौतम मौर्य की निर्मम हत्या ने न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता को गहरे आघात में डाल दिया है। आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। गौतम की एक बहन अभी अविवाहित है। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed