{"_id":"6a0df3d866d738420b0f8f28","slug":"the-chairman-has-filed-a-police-report-against-nine-individuals-including-nominated-councilors-and-nagar-panchayat-members-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-173820-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नामित पार्षद और नगर पंचायत सदस्य समेत नौ पर चेयरमैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नामित पार्षद और नगर पंचायत सदस्य समेत नौ पर चेयरमैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
निगोही। चेयरमैन मनोज वर्मा ने नगर निगम, शाहजहांपुर के नामित पार्षद रामनिवास और नगर पंचायत के नामित वार्ड सदस्य नरेश वर्मा सहित कई सफाई कर्मचारियों पर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को हड़ताल के लिए उकसाने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते बुधवार को उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में नामित पार्षद और वार्ड सदस्य सहित नौ लोगों को नामजद करने के साथ कई अज्ञात आरोपियों का उल्लेख किया गया है।
चेयरमैन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शासन से नामित पार्षद रामनिवास ने सफाई कर्मियों के हड़ताल करने से पहले उनसे संपर्क कर अपने 30 सफाईकर्मी नगर पंचायत में लगाने के लिए कहा। यह भी कहा कि ऐसा नहीं करने पर सफाई कर्मियों के साथ धरना प्रदर्शन कर उनकी जांच कराएंगे।
ऐसे में उन्होंने प्रशासन की अनुमति के बगैर ठेकेदार के जरिये सफाई कर्मी काम पर लगाने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि तभी से रामनिवास नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को उनके विरुद्ध भड़काकर धरना प्रदर्शन और हड़ताल करा रहे हैं। गत 12 मई को एसडीएम जीत सिंह राय की जांच से भी रामनिवास संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
उसी दिन रामनिवास ने कस्बा निवासी दिनेश कुमार और नामित वार्ड सदस्य नरेश वर्मा के साथ एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद उन्हें और लिपिक दानिश खां को जान से मारने की धमकी दी। नामित पार्षद ने नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर सफाईकर्मियों के सामने भाषण देते हुए कहा कि एक ही गोली से तीन लोगों को जान से मार दिया जाएगा। उनका इशारा उनके, लिपिक और अधिशासी अधिकारी की ओर था।
इस दौरान नामित पार्षद के साथ नामित वार्ड सदस्य, शाहजहांपुर निवासी दिनेश कुमार राजा, कस्बा निवासी सफाई कर्मी अनिल कुमार, दिनेश, विमल, राजीव और अमन तथा बझेड़ा गांव निवासी सफाई कर्मचारी अवनि कुमार भी थे। ये सभी लोग आए दिन नगर पंचायत में आकर विवाद करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चेयरमैन की तहरीर पर रामनिवास, दिनेश कुमार राजा, नरेश वर्मा, अनिल, दिनेश, विमल, राजीव, अमन और अवनि समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।