फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The celebration of welcoming the new year will begin late tonight

Shahjahanpur News: आज देर रात से शुरू हो जाएगा नए साल के स्वागत का जश्न

Tue, 31 Dec 2024 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 31 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The celebration of welcoming the new year will begin late tonight
शाहजहांपुर। नए साल के स्वागत के लिए शहरवासी तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार को शाह क्लब के साथ ही होटल व रेस्टोरेंट में महफिलें सजेंगी, जहां पर लोग संगीत और अन्य कार्यक्रमों का लुत्फ उठाएंगे। देर रात से ही जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2024 को अलविदा कहने और नववर्ष 2025 के स्वागत को कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। लोग नए साल का स्वागत अपने ही अंदाज में करना चाहते हैं। युवाओं से लेकर बच्चे तक तैयारियों में जुटे हैं। मंगलवार को रात 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो जाएगा। इससे पहले ही लोग नए साल के स्वागत को सजने वाली महफिल में शिरकत करने लगेंगे।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी कैंट क्षेत्र में स्थित शाह क्लब में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए सोमवार को टेंट लगाने व सजावट का कार्य हुआ। इसके साथ ही टाउनहॉल रोड और बरेली मोड़ स्थित नामीगिरामी होटलों के साथ ही शहर के छोटे-बड़े सभी रेस्टोरेंट में भी नववर्ष को लेकर होने वाली पार्टियों के लिए बुकिंग और तैयारी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दोस्तों व परिचितों को देने के लिए गिफ्ट की हो रही खरीदारी, गुलदस्तों की कराई बुकिंग
- सोशल मीडिया के इस दौर में ग्रीटिंग कार्ड खरीदना भले ही बहुत कम हो गया हो, लेकिन लोग अपने दोस्तों व परिचितों को नववर्ष पर उपहार देने की परंपरा को निभा रहे हैं। इसके लिए बाजार में आए फॉयल आइटम, फोटो मग, डायरी पेन, परफ्यूम सेट, कपल सेट, लाइटिंग लैंप, लाइटिंग फोटो फ्रेम आदि मनमोहक उत्पादों की खरीदारी करने पहुंचते रहे। गुलदस्तों की दुकानें सज गईं, जिनको पसंद कर लोगों ने बुकिंग कराई। मंगलवार व बुधवार को बाजार में अधिक रौनक रहने की संभावना है।
-----
बेकरी में तैयार करवाए जा रहे फ्लेवर वाले केक
- नववर्ष के स्वागत में केक काटने की परिपाटी चल पड़ी है। इसको लेकर लोग बेकरी में केक बनवाने को बुकिंग करवाए हैं। टाउनहाल रोड स्थित एक बेकरी के संचालक चंद्रप्रकाश गुलाटी ने बताया कि पाइन एप्पल केक, चॉकलेट केक, बटर स्कॉच केक, ब्लू बेरी केक, रस मलाई केक के तमाम ऑर्डर मिले हैं। इनको तैयार करवाया जा रहा है। युवाओं में नए साल का ज्यादा क्रेज होने के कारण कई फ्लेवर की पेस्टी, हॉट डॉग, पैटीज, बर्गर आदि भी तैयार किया जा रहा है।

-----
पुरस्कृत होंगे उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी
रोजा रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन कर वर्षभर रेल की सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 251 रेलकर्मियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम देर रात दस बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही अन्य विभागों, संस्थाओं की ओर से भी कार्यक्रमों के आयोजन होंगे, जिसमें नववर्ष का स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed