फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The CDO interacted with the students and motivated them to study.

Shahjahanpur News: सीडीओ ने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

Thu, 27 Aug 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The CDO interacted with the students and motivated them to study.
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए और भविष्य की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन किया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों से पूछा गया कि यदि उन्हें दोबारा कक्षा 12 में पढ़ने का अवसर मिले तो वे क्या सुझाव देंगे। विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। कक्षा-11 के विद्यार्थियों से उनके कॅरियर में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाले विषय के बारे में सवाल किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों को अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए परीक्षा की तैयारी के दौरान विभिन्न विषयों का अध्ययन करते समय सोच में आए बदलाव और उनसे मिली सीख के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर भी दिया। डीआईओएस हरिवंश कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रेमशंकर सक्सेना, जयेंद्र पाल सिंह, मनहर, रजनीश वर्मा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed