फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The camp administration salt steeple Bikwaya

घंटाघर पर कैंप लगाकर प्रशासन ने बिकवाया नमक

Sun, 13 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 13 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The camp administration salt steeple Bikwaya
नमक ‌बेचते लोग
नमक को लेकर शुक्रवार की शाम पैदा हुई अफरातफरी के मद्देनजर जनता का भ्रम दूर करने और लोगों को नमक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने शनिवार को घंटाघर पर रोटरी क्लब के सहयोग से कैंप लगाकर उचित दर पर नमक बिकवाया। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जनता से जरूरत भर का नमक लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि जिले में नमक का कोई संकट नहीं है। 
विज्ञापन

नमक वितरण शिविर लगाने के लिए रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुनील मूर्ति अंचल और कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा, चंद्रशेखर खन्ना आदि पदाधिकारी सुबह दस बजे घंटाघर पर इकट्ठा हुए। थोक कारोबारी अजय कुमार अग्रवाल भी नमक का ट्रक लेकर पहुंच गए। प्रशासन की ओर से डीएसओ विजय प्रभा, सीओ सदर आदि अफसर भी मौके पर पहुंचे। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने वितरण को लाए गए आयोडाइज्ड नमक की गुणवत्ता जांची।
विज्ञापन

कारोबारी अजय अग्रवाल ने कहा कि जनसामान्य को दस रुपये किलो की निर्धारित दर पर नमक दिया जाएगा। उनके कार्य की सराहना करते हुए डीएसओ ने नमक वितरण आरंभ कराया। शाम सात बजे तक करीब 70 कुंटल नमक बिक गया। इस कार्य में जय सिंह, अशोक खन्ना, डॉ. रजत अग्रवाल, धीरज देव मिश्रा उर्फ मोनी, संदीप अग्रवाल, माधव खन्ना, राजकुमार खंडेलवाल आदि का सहयोग रहा। उधर, उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बहादुरगंज और केरुगंज बाजार इकाइयों के सहयोग से पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों स्थानों पर नियंत्रित दरों पर नमक की थैलियां वितरित कराईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से मिले आईआईए के पदाधिकारी
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल शनिवार को जिलाध्यक्ष हरि किशोर गुप्ता के नेतृत्व में डीएम राम गणेश से मिला। शिष्टमंडल में शामिल मारुति साल्ट उद्योग इकाई के स्वामी रामगोपाल अग्रवाल ने डीएम को आश्वस्त किया कि जिले में नमक की कमी नहीं होने दी जाएगी और उनकी इकाई दस रुपये किलोे की दर से आयोडाइज्ड नमक लेने वालों को एक थैली नमक मुफ्त देगी।  

राशन की दुकानों पर भी मिलेगा नमक
डीएम रामगणेश ने डीएसओ विजय प्रभा को जिले में नमक की किल्लत नहीं होने देने और अफवाह फैलाने पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। डीएसओ ने सभी कोटेदारों को निर्देश दिया कि शासन और डीएम की मंशा के अनुरूप एपीएल, अंत्योदय, बीपीएल, पात्र परिवारों को राशन की वस्तुओं के साथ मांगे जाने पर नमक पैकेट भी निर्धारित दर पर उपलब्ध कराएं, लेकिन किसी को जबरन नमक खरीदने को बाध्य नहीं करें। 
16 से रोजा मिल में शुरू होगी गन्ना पेराई
शाहजहांपुर। रोजा शुगर वर्क्स के महाप्रबंधक बीके मालपाणी के अनुसार चीनी मिल में 16 नवंबर को शाम 4.30 बजे से गन्ना पेराई सत्र आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed