{"_id":"68a8c1a6320a517bd800d990","slug":"the-bus-driver-was-thrown-down-and-beaten-with-kicks-and-punches-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150975-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बस चालक को गिराकर लात-घूंसों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बस चालक को गिराकर लात-घूंसों से पीटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रुपये मांगने के विरोध पर रोडवेज बस अड्डे पर बस चालक के साथ मारपीट की गई। उसे गिराकर लात-घूंसों से पीटा और दांत से उसके हाथ भी काट लिया। पुलिस ने बस चालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरदोई के थाना हरपालपुर क्षेत्र के सतौथा गांव के रहने वाले शाहजहांपुर डिपो चालक शशांक पाठक ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त की दिन में तीन बजे दिल्ली से बस लेकर अड्डे पर आया था। इस दौरान टाइमकीपर शेखर कंचन ने अपने साथी चालक खालिद अंसारी के साथ मिलकर उसे गालियां दीं। रुपये मांगे।
विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से दोनों ने हमला कर दिया। उसे लात घूंसों से पीटा। खालिद अंसारी ने उसके सिर पर ईंट मारी। बचाव में धक्का देने पर उसने दाहिने हाथ में दांत से काट लिया। तब लोगों से उसने जान बचाने की गुहार की। इस बीच आए दोस्त कृष्णा निधि, सवारी व अन्य ड्राइवर ने उसे बचाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गंभीर चोट लगने की वजह से बेहोश हो गया था। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।