फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The budget details were sought from bodies of work carried out

मिले बजट से कराए काम का निकायों से मांगा ब्योरा

Fri, 08 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The budget details were sought from bodies of work carried out
मिले बजट से कराए काम का निकायों से मांगा ब्योरा
डीएम विजय किरन आनंद ने जिले के सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों से विभिन्न मदों में मिले बजट से कराए गए काम का ब्योरा तलब किया है। साथ ही हर निकाय की संपत्ति का विवरण तलब किया है। सभी निकायों में विकास कार्यों के लिए आए 150 करोड़ रुपये से कराए गए कामों का ब्योरा मांगा गया है। ये काम कहां - कहां हुए उसका भी विस्तृत ब्योरा मांगा है। हर निकाय में ग्रीन बेल्ट पार्क बनाने का निर्देश दिया है और इस संबंधी जमीन देखने को कहा है। शाहजहांपुर शहर के शहीद पार्क में कमियों को गिनाते हुए उन्हें दूर कराने को कहा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय निकायों के विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने पाया कि सभी निकायों द्वारा 12 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। तत्काल सभी बकाया टैक्स की वसूली आरसी जारी कर ईओ को कराने का निर्देश दिया। बैठक में मौजूद कर अधीक्षक स्वकर प्रणाली के बारे में मुकम्मल जानकारी नहीं दे पाए। इस प्रणाली के बारे में पूरी जानकारी करने के साथ ही उसे लागू करने का निर्देश दिया। अवस्थापना निधि में आई राशि और उससे कराए गए निर्माण कार्यों की सूची सभी ईओ से मांगी है। राज्य वित्त आयोग से बची धनराशि का भी ब्योरा तलब किया गया है। समीक्षा में पाया कि जिले के सभी निकायों में कुल 14500 लाइटें लगी हैं। जिन मोहल्लों या स्थानों पर चोरी या अन्य आपराधिक घटनाएं ज्यादा हो रही हों, उनके बारे में पुलिस से जानकारी कर लाइटें लगवाने को कहा। नगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए ऐसी योजना बनाने को कहा ताकि भविष्य में आबादी बढ़ने पर नया सीवर लाइन बिछाने की जरूरत न पड़े। बैठक में एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव समेत सभी एसडीएम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कूड़ा बाहर फेंकने वालों का चालान होगा
 निकायों की समीक्षा बैठक में सभी ईओ को शुक्रवार को डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि सभी नगर पालिका और नगर पांचायते 15 दिनों में उचित और सुव्यवस्थित कूड़ा प्रबंधन करके सूचित करें और उसके बाद यह खुद निकायों के मोहल्लों का भ्रमण जमीनी हकीकत जानेंगे। पालिकाओं के ईओ को निर्देश दिया कि जो भी कूड़ा बाहर फेंके या नालियों और रास्तों पर अवैध कब्जा करें उनके खिलाफ चालान करते हुए कार्यवाही करें। डोर टू डोर सफाई करने वालों को मोहल्लों में जाकर कूड़ा उठाने को कहा। ऐसे कमिर्यों की हाजिरी मौके पर हैं या नहीं, उनकी फोटो लोड होने पर विकसित साफ्टवेयर में स्वत: अंकित होगा। यह साफ्टवेयर विकसित करने वाले कंपनी से उन्होंने अधिशासी अधिकारी की वार्ता कराई और उससे इस संबंध में पूरा सहयोग लेने को कहा। कूड़ा ढोने वाले वाहनों को दिए जाने वाले डीजल का ब्योरा कंप्यूटर में फीड करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed