{"_id":"693dbc8a5abef098ba0796ca","slug":"the-bright-sunshine-that-broke-through-the-fog-provided-relief-from-the-biting-cold-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160283-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोहरा चीरकर निकली तेज धूप ने ठिठुरन से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोहरा चीरकर निकली तेज धूप ने ठिठुरन से दिलाई राहत
विज्ञापन
शनिवार सुबह शहर में छाया हल्का कोहरा। संवाद
शाहजहांपुर। पुरवाई के ठंडे झोंकों ने ठिठुरन बढ़ाई तो रात में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 8.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को सूर्योदय के बाद तक कोहरा छाए रहने से दृश्यता सौ मीटर तक सीमित रही। हालांकि, दिन में दस बजे तक कोहरे को चीरकर धूप निकली तो जनजीवन को ठिठुरन से राहत मिल गई और अधिकतम तापमान भी 1.6 डिग्री बढ़कर 24.4 डिग्री सेल्सियस हाे गया।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा की ठंडी नम हवाएं चलने से रविवार को भी सुबह कोहरा छाया रहेगा और बादल छाए रहने से धूप कम निकलने के आसार हैं। सुबह नौ बजे तक कोहरा छाए रहने के कारण अधिकांश लोग घरों में रहे और सड़कों पर आवागमन बहुत कम रहा।
इस दौरान राजमार्गों पर वाहन भी सावधानी के साथ धीमी गति से चले। बाद में धूप की गरमाहट से कोहरा कटने पर वातावरण में थोड़ी गरमाहट महसूस हुई। शाम चार बजे के बाद सूरज ढलते ही सर्दी फिर से बढ़ने लगी।
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पुरवाई में पहले से नमी थी। अब पहाड़ों से आ रही उत्तर दिशा की बर्फीली हवा नमी के साथ ठिठुरन भी पैदा कर रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस मिली बार ज्यादा हो गया है। वायुदाब में वृद्धि के बावजूद रविवार को सुबह कोहरा के साथ बादल भी छाए रहेंगे। ऐसी स्थिति में कोहरा देर तक रहेगा और सर्दी बढ़ने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।