फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body remained at the cemetery overnight due to a dispute over the exit route.

Shahjahanpur News: कब्रिस्तान के निकास को लेकर विवाद में रातभर रखा रहा शव

Wed, 04 Feb 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The body remained at the cemetery overnight due to a dispute over the exit route.
खुटार। गांव हिटौटा में कब्रिस्तान के निकास को लेकर विवाद के बाद शव को दफन करने से इन्कार कर दिया गया। बुधवार को दोनों पक्षों में समझौते के बाद शव दफन किया जा सका।
विज्ञापन

हिटौटा निवासी मुस्तफा की मां की मंगलवार को मौत हो गई। शाम को मुस्तफा के परिजन और अन्य लोग शव को कब्रिस्तान ले जा रहे थे। इस पर गांव के रामकुमार ने एतराज जताते हुए कहा कि कब्रिस्तान का निकास उनकी जगह से जबरन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विवाद के बाद मुस्तफा ने शव दफनाने से मना कर दिया और शव को घर ले गए।
विज्ञापन

रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जानकारी पाकर मुस्तफा पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और हिंदू संगठन के लोगों ने दूसरी जगह से कब्रिस्तान के निकास का रास्ता बनाने का समझौता करा दिया। इसके बाद विवाद शांत हो गया और शव को दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के दौरान प्रधान के पति इश्तियाक, खलील, बलदेव, सरोज, रविकुमार, सत्यपाल, अनीश, जैनुल, सफीउल्ला आदि मौजूद रहे। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया इस मामले में तहरीर मिली थी। मौके पर पुलिस को भेजा गया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed