फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of the youth of Jaitipur was found lying on the railway track in Fatehganj East

जैतीपुर के युवक की लाश फतेहगंज पूर्वी में रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली

Thu, 10 Dec 2020 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth of Jaitipur was found lying on the railway track in Fatehganj East
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। जैतीपुर इलाके के एक युवक की लाश बरेली के फतेहगंज पूर्वी इलाके में रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस ट्रेन से टकराकर हादसा होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंडिया खुर्द का विनोद कुमार मौर्य (25) मंगलवार शाम करीब चार बजे पड़ोस के गांव हिम्मतपुर निवासी मित्र के साथ बाइक पर घर से गया था। विनोद देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने विनोद को फोन किया लेकिन बात नहीं हो सकी। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने चचेरे भाई अरविंद मौर्य के फोन पर विनोद का शव बहगुल नदी के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना दी। परिजन ने मौके पर जाकर शिनाख्त की और हत्या का आरोप लगाया। भाई कमलेश कुमार ने जैतीपुर और फतेहगंज पूर्वी पुलिस को तहरीर देकर हत्या के बाद शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यह घटना बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र की है। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी। विनोद के दोस्त के घर पुलिस गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। - प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष जैतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

‘हेडफोन लगाकर पटरी किनारे चलने से हुआ हादसा’
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम 7:30 बजे करीब की है। विनोद की मौत ट्रेन से टकराने से हुई है। शुरूआती छानबीन में मिली जानकारी में पता चला है कि विनोद कानों में हेडफोन लगाकर मोबाइल से गाने सुन रहा था। रेलवे लाइन किनारे जाते समय उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed