फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a young man who returned home after bail was found hanging from a tree.

जमानत पर घर लौटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Wed, 05 Oct 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:27 AM IST
सार

कांट थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी पाले मंसूरी (35) का शव कुर्रियाकलां गांव के मार्ग पर यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।पाले मंसूरी खेतीबाड़ी करता था।सोमवार को पाले व नासिर आदि ने मुकदमे में अपनी जमानत कराई थी।

विज्ञापन
The body of a young man who returned home after bail was found hanging from a tree.

विस्तार

कांट (शाहजहांपुर)। कांट थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी पाले मंसूरी (35) का शव कुर्रियाकलां गांव के मार्ग पर यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। वह शाम के वक्त दवा लेने निकला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पाले मंसूरी खेतीबाड़ी करता था। सोमवार शाम वह दवा लेने को घर से निकला था। रात 11 बजे तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। सुबह खेत को निकले ग्रामीणों ने कुर्रियांकलां गांव के रोड पर उसका शव यूकेलिप्टस से लटका पाया। गांव वालों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई नासिर ने आरोप लगाया कि उन्होंने गांव के समीर से अपनी बेटी का निकाह किया था। कुछ दिन बाद समीर ने बेटी को घर में रखने से इन्कार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी चल रही थी। सोमवार को पाले व नासिर आदि ने मुकदमे में अपनी जमानत कराई थी। आरोप है कि मुकदमे की रंजिश को लेकर पाले मंसूरी का अपहरण कर शव लटकाया गया है। उसकी मौत से पत्नी हसमीना, बेटी शिदरा, इफरा व बेटे शुएब का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पर कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष इरफान खान ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed