फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a young man was found hanging from a tree near the overbridge

Shahjahanpur News: ओवरब्रिज के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 07 Sep 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree near the overbridge
पुवायां के प्रमोद की मौत पर गमगीन परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
पुवायां। कस्बे के एक युवक का शव कस्बे के पास मोहम्मदी मार्ग पर ओवरब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह नशा करने का आदी था। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला तरती बाजार निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार की शादी नहीं हुई थी। वह नशा करने का आदी था और अपने भाई विनोद कुमार के साथ रहता था। शनिवार सुबह पांच बजे वह घर से कहीं चला गया। सुबह कस्बे के लोग पूरब की ओर कालामठ के पीछे ओवरब्रिज के पास टहलने के लिए गए तो पेड़ से फंदे से प्रमोद का शव लटका देखा।
विज्ञापन

कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पाकर प्रमोद के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए, इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार ने बताया कि प्रमोद एक साल से उनके पास रहता था। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि प्रमोद के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed