फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The blueprint for diversion of vehicles for the month of Sawan is ready

सावन माह आज से, वाहनों के डायवर्जन का खाका तैयार

Thu, 14 Jul 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The blueprint for diversion of vehicles for the month of Sawan is ready
शाहजहांपुर। सावन माह को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने खाका तैयार कर लिया। इस माह के हर शनिवार की सुबह आठ बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक वाहनों का डायवर्जन लागू रहा रहेगा। एसपी एस आनंद ने बताया कि लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए थाना कटरा से बरेली की तरफ भेजे जाएंगे। फर्रुखाबाद एवं बदायूं से शाहजहांपुर आने वाले वाहन याकूबपुर तिराहे से मदनापुर कटरा, तिलहर होकर शहर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत से आने वाले भारी वाहन हमजापुर चौराहे (थाना निगोही) से पुवायां की ओर जाएंगे। निगोही से पुवायां होते हुए वाहन मोहम्मदी रोड शंकरपुर तिराहा से जंगबहादुरगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 24 भेजे जाएंगे। यह राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह थाना निगोही, थाना पुवायां से शाहजहांपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश सावन के प्रत्येक शनिवार की सुबह छह बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे दिन तक वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

यह रूट भी रहेंगे डायवर्ट
हथौड़ा चौराहा से पुत्तूलाल चौराहा होते हुए हरदोई चौराहा तक जाने वाली रोडवेज बसों, भारी वाहनों (कांवड़ियों के वाहनों को छोड़कर) का आवागमन दोनों तरफ से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजबान तिराहे से ग्रीन वैली होते हुए हथौड़ा वाले रूट पर रोडवेज बसों और भारी वाहनों का संचालन नहीं होगा। यहां पर कांवड़ियों के वाहनों के लिए छूट रहेगी।

बरेली मोड़ से कांट होकर जलालाबाद, अल्लागंज, फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसें सावन माह के प्रत्येक रविवार सुबह छह से मंगलवार सुबह छह बजे तक बरेली मोड़ से तिलहर से कटरा चौराहा से जलालाबाद, अल्लागंज होकर फर्रुखाबाद जाएंगी।
रोडवेज बस स्टेंड से सीतापुर, लखनऊ, बरेली के लिए जाने वाली बसें हथौड़ा चौराहे से अटसलिया फाटक से जमुका होकर अपने गंतव्य को जाएगी।
अटसलिया मोड़ बाइपास से कोई भी भारी चाहन हथौड़ा चौराहे की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
बरेली मोड़ अजीजगंज से कांट, जलालाबाद की तरफ कोई भी भारी वाहन का आवागमन नही रहेगा।
मदनापुर से कांट की ओर कोई भारी वाहन प्रवेश नहीं करेगा, कटरा से जलालाबाद की तरफ भारी वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा।
जनपद हरदोई से बदायूं जाने वाले भारी वाहन जलालाबाद से कटरा होकर फरीदपुर बड़ा बाईपास से बदायूं/दिल्ली जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed