फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bicycle trip to introducing socialist Jnsndesh

समाजवादी जनसंदेश देने को साइकिल यात्रा शुरू

Wed, 05 Aug 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 05 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
The bicycle trip to introducing socialist Jnsndesh
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी जनसंदेश साइकिल यात्रा का जिले में बुधवार को शुभारंभ किया गया। साइकिल यात्रा को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने टाउनहाल स्थित शहीद द्वार में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल सवारों के साथ चल रहा प्रचार वाहन प्रदेश में सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा सदर बाजार, बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, घंटाघर, चौक, किला, राजघाट, अजीजगंज, कांशीराम कॉलोनी, नवादा इंदेपुर, बीबीजई हद्दफ चौराहा, महमंदजंगला, ईदगाह होते हुए आवास विकास स्थित अंबेडकर पार्क में समाप्त हुई। रैली शुरू होने से पहले जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसंदेश यात्रा के जरिये प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। कहा कि युवा सीएम अखिलेश यादव ने समाजवादी एंबुलेंस 102 एवं 108, किसान दुर्घटना बीमा पांच लाख करना, किसानों की फसल का वाजिब मूल्य दिलाना, किसानों के लिए कर्ज माफी योजना, मुफ्त सिंचाईं और प्रदेश के छात्र-छात्राओं को 15 लाख लैपटॉप का वितरण किया गया।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा के दौरान पार्टी के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गुलजार हबीब कुरैशी, नसीम खां, कपिल वर्मा, राजेंद्र यादव, तौकीर खां, सैयद अनवर सईद, विक्रांत चौधरी, ओम गुप्ता, हफीज अहमद अंसारी, पिंटू तिवारी, अंकुर कटियार, विशाल यादव, इकबाल, साजिद, श्याम जी शुक्ला, सिद्दीक खां, अजीज अहमद, मुतंका बेग, आशीष वर्मा, असलम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर में निकली रैली
तिलहर। सपा की ओर से प्रदेश व्यापी जन जागरण साइकिल यात्रा के अंतर्गत कस्बे में साइकिल रैली निकाली गई। वीआईपी गाड़ियों पर सवारी करने वाले नेता और कार्यकर्ताओं को साइकिल पर चलते देख नागरिकों को सुखद अहसास हुआ। रैली का कस्बे में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। सपा नगराध्यक्ष कदीर मंसूरी के अस्पताल रोड पर स्थित संस्थान से शुरू होकर साइकिल रैली पंजाबी कालोनी मुख्य चौराहा से उम्मरपुर, सितारगंज, बहादुरगंज, मौजमपुर, कच्चा कटरा, दातागंज, निजामगंज होती हुई बिरियागंज स्थित पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुुई। सभा को कटरा विधायक राजेश यादव, नगर पालिका चेयरमैन इमरान खां, ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल कादिर खां ने संबोधित किया। इस दौरान सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान खां, ब्लाक अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, इसरत अली, सगीर मंसूरी, अरूण यादव चैनू, मंटू शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
पुवायां तहसील में भी चली सपा की साइकिल
पुवायां। विधायक शकुंतला देवी ने समाजवादी पार्टी की जनसंदेश साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, पुवायां नगर पालिका के चेयरमैन संजय गुप्ता, विनायक अग्रवाल, गोपाल अग्निहोत्री, सर्वेश शर्मा, महेश शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामपुर कलां। गांव रामपुर कलां के पूर्व प्रधान विजय वर्मा के घर से रैली गांव रौतापुर, अठकोना, महेशापुर, कुंभिया, गेहुंआ होते हुए गांव रूजहा पहुंचकर समाप्त हुई। पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने कार्यकताओं को संबोधित किया। विजय वर्मा, सर्वेश वर्मा, मुनीश तिवारी, मनोज वर्मा, रमेश मिश्रा, अशोक वर्मा, निर्मल सिंह,डॉ. प्रमोद कुमार, राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।
बंडा। पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में न्याय पंचायत नभीची गांवों में साइकिल रैली निकाली गई। गांव कंधरपुर में ब्रह्मचारी बाबा के स्थान से शुरू हुई रैली गांव रायपुर, पडनी, अल्हादादपुर, जमुनिया, बैबहा, मूड़ा, रायटांडा, मझिगई, नभीची, नवादा होते हुए पिपरा जप्ती पहुंचकर समाप्त हो गई। राजू सिंह, रामसागर अवस्थी, ब्लाक प्रमुख तौलेराम वर्मा, राजीव गंगवार, कृष्ण कुमार वर्मा, मोहम्मद इसहाक, कपूरी सिंह, रामकुमार शुक्ला, राजकुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे।
मीरानपुर कटरा। क्षेत्रीय विधायक राजेश यादव और प्रदेश सचिव रिजवान अहमद के नेतृत्व में जलालाबाद मार्ग स्थित जनता इंटर कालेज से प्रमुख मार्गों पर साइकिल रैली निकाली गई। मेन बाजार में पहुंचने पर सर्राफ व्यापारियों सहित गणमान्य लोगों ने विधायक का स्वागत किया। रैली मोहल्ला कायस्थान, आतिशबाजान, मुगलान होकर खुदागंज मार्ग से होकर स्कूल में पहुंचकर समाप्त हुई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दफेदार सिंह, चेयरमैन सुकेश गुप्ता, पुनीत गुप्ता, शरद  यादव, मिर्जा अजीम बेग, राजेश कश्यप, इलियास बेग, बृजेश यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र पाल सिंह, दीनदयाल, नरेशपाल सिंह यादव, नाजिम अंसारी रहे।
कांट। कस्बा में राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई ब्लाक मुख्यालय पर समाप्त हुई। रैली में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुखवीर यादव, जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा, चेयरमैन रईस मियां, पूर्व चेयरमैन इदरीश खां, कमल मिश्रा मंगू, सत्यवीर सिंह यादव, चांद मियां, शमशुद्दीन खां, मुस्तकीम खां, गुड्डू यादव, ललित मोहन पांडेय, अखिलेश चौहान, किशन यादव, अवनीश चंद्र, राकेश चंद्र, मचकेन्द्र सिंह यादव, जागेश्वर मिश्रा आदि शामिल रहे।

जलालाबाद। सपा पदाधिकारियों ने कस्बे से लेकर आसपास के कई गांवों में साइकिल यात्रा निकाली। सुबह करीब 11 बजे डाकबंगला परिसर से शुरू हुई साइकिल यात्रा नगर के बारहपत्थर चौराहे, बरेली-फर्रुखाबाद रोड, तहसील रोड तथा मुख्य चौराहे होती हुई गांव नगरिया, याकूबुपर तथा गुनारा आदि गांवों में पहुंची। पूर्व विधायक शरदवीर सिंह चौहान, विधान सभा अध्यक्ष केपी सिंह यादव, भूमि विकास बैक के चेयरमैन बिजेंद्र यादव, वार्ड सदस्य सत्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष अख्तर खां, फिराज खान, फेनी गुप्ता, अरूण गुप्ता डैनी, संजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed