फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The best benefits of the scheme... yet less accounts are being opened

Shahjahanpur News: योजना के बेहतरीन फायदे... फिर भी कम खुल रहे खाते

Wed, 23 Aug 2023 05:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
The best benefits of the scheme... yet less accounts are being opened
प्रधान डाकघर शाहजहांपुर
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत खाता खुलवाने पर दिया जाता है 7.5 फीसदी ब्याज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करने और निवेश की आदत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहल करते हुए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की है। जिसमें खाता खुलवाने वाली महिलाओं को 7.5 प्रतिशत ब्याज दिए जाने का प्रावधान है, जोकि दूसरी योजना से कई अधिक है। इसके बावजूद योजना के तहत अब तक सिर्फ 360 महिलाओं ने ही खाते खुलवाए हैं।
महिला सम्मान बचत योजना एकमुश्त निवेश की लघु बचत योजना है, जोकि सभी डाकघरों में उपलब्ध है। इस योजना का लाभ सभी महिलाएं ले सकतीं हैं। इसमें उम्र की भी कोई सीमा नहीं है। बावजूद इसके इसमें महिलाएं रुचि नहीं दिखा रहीं हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पोस्ट ऑफिस की ये योजना फिलहाल दो साल के लिए वैध है। इसमें 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है। कोई भी महिला इसमें 1000 से लेकर दो लाख रुपये तक निवेश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--महिला बचत योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महिलाओं को इसके फायदे भी बताए जाते हैं, इसके बाद भी कम खाते खुल रहे हैं, जिसको गंभीरता से लिया जा रहा है। योजना का वृहद स्तर पर प्रचार कराया जाएगा। जिससे महिलाएं बचत और निवेश के प्रति जागरूक हो सकें।
- सुरेंद्र सिंह, पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed