{"_id":"5842c8e54f1c1b0c1ede90be","slug":"the-bank-in-payment-of-two-thousand-one-rupee-coin","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई हजार के भुगतान में बैंक ने दिए एक-एक रुपये के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई हजार के भुगतान में बैंक ने दिए एक-एक रुपये के सिक्के
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस जमा करने के लिए अभिभावक बैंक से रुपये निकालने पहुंचा तो कैशियर ने उसे ढाई हजार रुपये के एक-एक के सिक्के थमा दिए। परेशान पिता सिक्कों की पोटली लेकर स्कूल पहुंचा। स्कूल प्रबंधन ने रुपये जमा कर लिए तो अभिभावक ने चैन की सांस ली। गांव औरंगाबाद निवासी अनिल कुशवाहा का बेटा अभिनव पुवायां के राना पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। अभिनव की स्कूल फीस जमा होनी थी लेकिन अनिल के पास रुपये नहीं थे। शनिवार को अनिल एसबीआई की बड़ागांव शाखा पहुंचे और अपने खाते से रुपये निकालने के लिए फार्म भरा। अनिल के अनुसार कैशियर ने उन्हें एक-एक रुपये के ढाई हजार सिक्के थमा दिए। परेशान अनिल सिक्के लेकर स्कूल पहुंचे तो स्कूल के कैशियर सहित कर्मचारी भी भारी संख्या में सिक्के देखकर परेशान हो उठे। बाद में स्कूल प्रबंधन के कहने पर सिक्के जमा कर लिए गए, इस पर अनिल ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन