फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar over demolition of a projection on Green Road; allegations of bias.

Shahjahanpur News: ग्रीन रोड पर एक छज्जा गिराते ही हंगामा, पक्षपात का आरोप

Tue, 01 Sep 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Uproar over demolition of a projection on Green Road; allegations of bias.
कार्रवाई के दौरान झुका छज्जा - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। ग्रीन रोड पर अवैध रूप से बनाए गए छज्जों को हटाने के लिए नगर निगम के सोमवार को चलाए गए अभियान में जेसीबी से दुकान के बाहर बने छज्जे को गिराने पर हंगामा हो गया। छज्जे के साथ लिंटर क्षतिग्रस्त होने से दुकानदार ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। टीम ने अन्य निर्माणों को गिराने की कोशिश की तो लोग अफसरों से भिड़ गए। नोकझोंक और हंगामे के बाद टीम तीन दिन की मोहलत देकर लौट आई।
विज्ञापन


शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तिराहा तक सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड का निर्माण 18 अक्तूबर 2024 को शुरू हुआ था। करीब 400 मीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। सड़क का निर्माण एक वर्ष में पूरा किया जाना था, निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी काम अधूरा है।
विज्ञापन


इस बीच कुछ लोगों ने दुकानों और भवनों के बाहर छज्जे और अन्य अवैध निर्माण करा लिए। इन निर्माणों की वजह से सड़क के सुंदरीकरण के लिए लगाई गईं फैंसी लाइटें भी छिप गईं। अवैध छज्जों को हटाने के लिए निगम ने 13 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए 20 दिन का समय दिया। फिर भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे नगर निगम की टीम, प्रवर्तन दल के साथ ग्रीन रोड पर पहुंची। टीम ने वाजिद नाम के व्यक्ति की दुकान के बाहर बने छज्जे को जेसीबी से ढहा दिया। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान उनकी दुकान का लिंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार ने काफी नुकसान होने के साथ पक्षपात का आरोप लगाया।

इसके बाद नगर निगम की टीम ने अन्य निर्माणों को हटाने की कोशिश की तो लोगों की मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी से नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। लोगों ने अपना निर्माण स्वयं हटाने के लिए समय मांगा। इसके बाद नगर निगम के अफसरों ने तीन दिन का समय दे दिया। इस दौरान कुछ लोग अपना छज्जा खुद तोड़ते भी दिखे।

हमें नोटिस जारी किए बिना ही छज्जा ढहा दिया गया। दुकान का लिंटर क्षतिग्रस्त होने से काफी नुकसान हुआ है। रसूखदार लोगों के ऊपर कार्रवाई नहीं की गई।-वाजिद

ग्रीन रोड के निर्माण के बाद लोगों ने छज्जे का निर्माण कर लिए हैं। लोगों से अपील है कि वह नगर निगम प्रशासन का सहयोग करके तय समय में छज्जों को हटा लें, जिससे स्मार्ट रोड की सुंदरता को बढ़ाया जा सके। - राजिंद्र सिंह, पार्षद, बाडूजई पेशावरी

पड़ोस के भवन में छज्जे का निर्माण हो रहा था। तभी हमने भी छज्जे का निर्माण कराया। छज्जा तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया है, जल्द ही निर्माण हटा देंगे। - ज्योति कालरा

भवन का निर्माण हो रहा है। इसमें लाइट को बचाकर निर्माण का प्रयास किया गया। नोटिस मिला है, जल्द ही निर्माण को हटा दिया जाएगा।- विवेक दीक्षित


तीन दिन का समय छज्जा हटाने के लिए दिया गया है। इसके बाद नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई स्वयं की जाएगी।- आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

पहले दिन एक अवैध कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तय अवधि के बाद फिर अभियान चलाया जाएगा। अवैध कब्जेदार स्वयं अपने छज्जे तोड़ लें, अन्यथा जेसीबी से ढहा दिए जाएंगे।- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed