{"_id":"6a95e0bddd613ef4aa0bdae4","slug":"passenger-crowds-on-trains-have-not-eased-pushing-and-shoving-for-seats-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183298-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेनों में कम नहीं हुई यात्रियों की भीड़, सीट के लिए धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेनों में कम नहीं हुई यात्रियों की भीड़, सीट के लिए धक्का-मुक्की
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते टीटीई। संवाद
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर घर आए लोगों की वापसी का सिलसिला शुरू होते ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। सुबह की ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी जैसी स्थिति रही।
सोमवार को डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस और शाम को आई बरेली-बनारस एक्सप्रेस में काफी भीड़ रही। वहीं, अप लाइन की सुबह की ट्रेनों में सीट को लेकर यात्रियों में धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। रविवार रात अप लाइन की अयोध्या एक्सप्रेस में भी सीट घेरने को लेकर यात्रियों के बीच खींचतान हुई।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर तीन दिन तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा रही। इसका असर रेलवे की आय पर भी पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों रेलवे के राजस्व में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
आम दिनों में रेलवे को प्रतिदिन करीब 12 लाख का राजस्व प्राप्त होता है। अब त्योहार के बाद यात्रियों की वापसी से ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के साथ रेलवे की आय में भी सुधार की उम्मीद है। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि ट्रेनों में पूर्व के मुकाबले भीड़ बढ़ने लगी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चेकिंग दल को देखकर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, कूदकर भागा
शाहजहांपुर। रेलवे की ओर से सोमवार को स्टेशन और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चेकिंग दल को देखकर एक युवक निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़कर भाग गया। इस बीच 55 मामले सामने आए।
रेलवे की टीम ने अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा और गंदगी फैलाने समेत कुल 55 मामले सामने आए। इनमें बिना टिकट यात्रा के 41 और गंदगी फैलाने के 10 मामले शामिल रहे। अन्य मामलों समेत रेलवे ने आरोपियों से 38,575 रुपये का राजस्व वसूल किया। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि चेकिंग दल ने यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने और बिना टिकट यात्रा न करने की हिदायत दी। संवाद