{"_id":"687f7fb3456f6c5f2e020831","slug":"the-assistant-teacher-who-went-to-call-the-children-to-school-was-surrounded-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148653-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बच्चों को स्कूल के लिए बुलाने गए सहायक अध्यापक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बच्चों को स्कूल के लिए बुलाने गए सहायक अध्यापक को घेरा
विज्ञापन
पुवायां के गांव रायपुर के प्राथमिक स्कूल में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
पुवायां। रायपुर गांव में स्कूल विलय के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विचित्रमणि अग्निहोत्री का घेराव किया।
गांव रायपुर के प्राथमिक स्कूल में 47 बच्चों के नाम दर्ज हैं। रायपुर के प्राथमिक विद्यालय काे गांव इमलिया के प्राथमिक स्कूल में विलय किया गया है। रायपुर से इमलिया की दूरी दो किमी है। रायपुर में शिक्षक विचित्रमणि अग्निहोत्री की तैनाती है। मंगलवार सुबह वह गांव रायपुर के स्कूल पहुंचे और बच्चों से गांव इमलिया के स्कूल चलने के लिए कहा।
इस पर तमाम अभिभावकों ने आकर शिक्षक को घेर लिया और कहा कि वे अपने बच्चों को इमलिया नहीं भेजेंगे और शिक्षक को रायपुर में ही बच्चों को पढ़ाना होगा। सहायक अध्यापक का कहना है कि स्कूल में अभी 47 बच्चों का नामांकन है, लेकिन कई बच्चों के पास जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को दूर के स्कूल में भेजना असुरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन
उधर गांव चुरहा के लोगों ने स्कूल को गांव सुनारा बुजुर्ग के स्कूल में विलय किए जाने का विरोध किया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवेश कुमारी, सचिन पटेल, प्रीति सागर, उर्मिला, सोनी, मीना सहित कई अभिभावकों ने कहा कि एक किमी दूर सुनारा बुजुर्ग तक बच्चों को भेजना सुरक्षित नहीं है। वे लोग स्कूल विलय करने का विरोध करेंगे।