फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The antidote was freezing fog, three degrees and rolled mercury

कोहरे से मारक हुई ठंड, तीन डिग्री और लुढ़का पारा

Tue, 06 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
 The antidote was freezing fog, three degrees and rolled mercury
कोहरे में गुजरती ट्रेन
कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी सुबह घना कोहरा छा जाने से पारा तीन डिग्री नीचे खिसक गया। कोहरे से रेल और सड़क यातायात लड़खड़ा गया है। ट्रेनें पटाखा सिगनल के सहारे रेंगते हुए बढ़ीं। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी घट गई। सुबह से शाम तक कोहरा और बादल छाए रहने से लोग धूप को तरस गए। शनिवार से शुरू हुआ कोहरे का कहर लगातार जारी है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आ रही है। देर रात से कोहरा गिरना शुरू हो जाने से रात से ही तापमान में गिरावट आने लगी। दिन में धूप नहीं निकलने और ठंडी हवा चलने से 24 घंटे की तुलना में शाम तक पारा तीन डिग्री नीचे खिसककर 17 डिग्री सेल्सियस रह गया। इससे सुबह से शाम तक सड़कों पर चहल-पहल घट गई। 
विज्ञापन

नौकरीपेशा लोेगों ने छुट्टी के दिन घरों के अंदर रजाइयों में बैठकर टीवी देखते हुए या फिर आग से बदन सेंकते हुए दिन बिताया। उधर, दिहाड़ी मजदूर सड़कों के किनारे वाहनों के पुराने टायर और कूड़ा जलाकर सर्दी से बचाव करते दिखाई दिए। बाजारों में सिर्फ बहुत जरूरी काम निपटाने के लिए ही लोग पहुंचे। 
विज्ञापन

मौसम की खराबी से लेट पहुंच रहीं ट्रेनें
मौसम की खराबी के कारण लखनऊ-दिल्ली रेल रूट पर चलने वाली अधिकांश गाड़ियां चार से नौ घंटे देरी से यहां पहुंच रही हैं। सुबह कोहरे की वजह से रेलवे ट्रैक पर दृश्यता 180 मीटर नियत मानक के विपरीत बमुश्किल 50 मीटर रह गई। इसे देखते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रदीप द्विवेदी ने फॉग पोर्टर की टीमों से दोनों लाइनों के आउटरों के पास ट्रैक पर डेटोनेटर लगवाए और पटाखों की आवाज के सहारे सुबह दस बजे के बाद तक ट्रेनों को आगे निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम के अनुसार सभी स्टेशनों पर पटाखा सिगनल लगाए जाने के कारण ट्रेनों को काशन पर रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है। इसी वजह से गाड़ियां लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री घटने से रोडवेज को नुकसान
परिवहन निगम पर भी मौसम के बिगड़े तेवरों की मार पड़ रही है। आगरा, जयपुर, अजमेर, कानपुर, दिल्ली, पलिया, फर्रुखाबाद, गोला, लखीमपुर खीरी आदि मार्गों पर चलने वाली प्रात:कालीन सेवाएं औसतन एक से दो घंटे देरी से छूटीं। रोडवेज के स्टेशन प्रबंधक सुशील त्रिवेदी के अनुसार सहालगी सीजन होने के बावजूद यात्रियों की संख्या कम हो जाने से चार दिन से डिपो की दैनिक आय औसतन 22 लाख रुपये से घटकर 20 लाख रह गई है।  

डीएम ने जारी की अलाव को धनराशि
भीषण सर्दी को देखते हुए डीएम राम गणेश ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को गरीब तबके को राहत देने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी तहसीलों को अलाव जलवाने के लिए डीएम ने 50-50 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है। इस बीच, नगरपालिका परिषद शाहजहांपुर के ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर ने शहर में करीब एक दर्जन स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ियों की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed