फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The aged inspector could not open the weapon in time

Shahjahanpur News: उम्रदराज दरोगा समय से नहीं खोल पाए असलाह

Fri, 05 Jul 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 05 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
The aged inspector could not open the weapon in time
खुदांज थाने ाक निरीक्षण करते एसपी अशोक कुमार। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुदागंज थाने का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करने के साथ ही कमियों को सुधार के निर्देश दिए। इस बीच उम्रदराज दरोगा असलाह को समय से नहीं खोल पाए।
विज्ञापन

शाम को थाने में पहुंचे एसपी अशोक कुमार को सलामी दी गई। वह सीधे कार्यालय में गए और अपराध रजिस्टर को चेक किया। उन्होंने गुमशुदगी रजिस्टर देखने के बाद बरामदगी के बारे में जानकारी ली। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि जो हिस्ट्रीशीटर दूसरे राज्य में चले गए हैं, वहां उनकी स्थिति के बारे में पुलिस जानकारी जरूर रखे। इसके बाद असलाह का रजिस्टर में मिलान कराया। उन्होंने असलाह को खुलवाकर देखा। उम्रदराज दरोगा को असलाह खोलने में दिक्कतें आई। एसपी ने प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, थाने की साफ-सफाई, माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों का रख-रखाव का सही ढंग से करने को कहा है। सीओ तिलहर प्रयांक जैन भी मौजूद रहे। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने कलान थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना आदि का जायजा लिया। कमियों में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

------------
कांवड़ यात्रा को देखते हुए हाईवे पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश
-एसपी अशोक कुमार ने तिलहर में शांति व्यवस्था का जायजा लेने को पैदल रूट मार्च किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा को देखते हुए हाईवे पर पुलिस की सक्रियता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रोड पर जाम की स्थिति न होने पाए। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनात की जाए। उन्होंने कटरा में भी पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed