{"_id":"68dffe74baab277b480e8c1c","slug":"the-accused-woman-was-arrested-for-abetting-himanshus-suicide-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154216-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हिमांशु को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हिमांशु को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुलकी रस्तोगी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिमांशु को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला मित्र पुलकी रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।
12 सितंबर से लापता चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी 25 वर्षीय हिमांशु वर्मा का शव 15 सितंबर को सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के परासिन गांव के पास गर्रा नदी में उतराता मिला था। मां सुमन ने टैटू व अंगूठी देख बेटे के शव की पहचान की थी।
इसके बाद बेटे की मित्र पुलकी रस्तोगी, उसके पिता सुनील रस्तोगी के अलावा राजन मिश्रा, जितिन व कुछ अज्ञात लोगों पर अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मां सुमन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि बेटे हिमांशू व पुलकी रस्तोगी की फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। दोनों एक-दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे। 12 सितंबर की शाम करीब सात बजे बेटा घर में था। इस दौरान बेटे के मोबाइल पर पुलकी का फोन आया। बेटा पुलकी के घर जाने की बात कहकर घर से चला गया।
रात करीब 11 बजे पुलकी का फोन आया। उसने उनसे बेटे हिमांशु के घर पहुंचने की बात पूछी थी। जब बेटे के न पहुंचने की बात कही तो उसने फोन काट दिया था। मां ने बताया था कि 14 सितंबर को बेटे की स्कूटी डैम रोड पर मिली थी। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को शादी का दबाव बनाने व टार्चर करने के कारण हिमांशु के आत्महत्या कर लेने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलकी रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।