फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The accused of raping a teenager was arrested in an encounter, shot in the leg

Shahjahanpur News: मुठभेड़ में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 06 May 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The accused of raping a teenager was arrested in an encounter, shot in the leg
पुलिस की गिरफ्त में मुठभेड़ में घायल निगोही का दुष्कर्म आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को निगोही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तीन मई की शाम एक गांव की महिला अपने पति व बेटी के साथ थाने पहुंची थी। महिला ने बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री शादी में देने के लिए उपहार खरीदने जा रही थी। रास्ते में पुत्री को परिचित अशरफ मिल गया। कहा कि उसकी मां उसे स्टेशन के पास तलाश रही है। उसे मां के पास ले जाने का बहाना कर बाइक पर बैठाकर बंद पड़ी नहर कोठी में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी राजेश द्विवेदी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। एसपी ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे पुलिस को अशरफ के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस टीम ने तालगांव रोड पर आरोपी को घेर लिया। आरोपी अशरफ ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी अशरफ के बाएं पैर में लग गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा व नाल में फंसा कारतूस भी बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने अशरफ को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसपी राजेश द्विवेदी ने सोमवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आरोपी अशरफ को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड स्वीकृत कराकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019 में आरोपी पर दर्ज हुई थी दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
आरोपी ने दो शादियां की हैं। वर्तमान में दोनों पत्नियां साथ रहती हैं। पहली पत्नी ने वर्ष 2019 में थाने में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्ष 2023 में मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट भी आरोपी पर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed