{"_id":"691e1f616e8b11afbe0fc958","slug":"the-abduction-of-sita-and-the-burning-of-lanka-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-769729-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीता हरण और लंका दहन का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीता हरण और लंका दहन का मंचन
विज्ञापन
परौर। बाबा ब्रह्मदेव स्थल पर चल रही रामलीला में नौवें दिन बुधवार को वृंदावन धाम से आई नाट्य मंडली के कलाकारों ने माता सीता के हरण और हनुमान जी द्वारा लंका के दहन आदि प्रसंगों का मंचन करके श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
मंचन में दिखाया गया कि बहन शूर्पणखा के अपमान से कुपित रावण ने साधु वेश में छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लिया। हनुमान जी के लंका जलाने के दृश्य से रोमांचित हुए श्रद्धालुओं ने बजरंग बली के जयकारे लगाए। बाद के दृश्य में भगवान श्रीराम के समुद्र पर पुल बनाने का मंचन किया गया। व्यवस्था में मदन पाल सिंह, सत्यपाल सिंह, बाबा ओमपुरी महाराज, सुरेंद्र सिंह यादव, विपिन यादव आदि शामिल रहे। संवाद