{"_id":"680550932ad1ee99cd055584","slug":"the-abandoned-girl-was-handed-over-to-the-child-welfare-committee-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-142064-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लावारिस बालिका को बाल कल्याण समिति को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लावारिस बालिका को बाल कल्याण समिति को सौंपा
Mon, 21 Apr 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संध्या
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के मुख्य चौराहे पर गत बृहस्पतिवार को लावारिस हालत में करीब तीन साल की बच्ची रोती मिली। सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस बालिका को अपने साथ थाने ले आई और रविवार को उसे बाल कल्याण समिति कार्यालय भेज दिया।
पुलिस ने बालिका के घर वालों की तलाश के लिए उसका फोटो सोशल मीडिया पर भी प्रचारित-प्रसारित किया, लेकिन बालिका के बारे में तहकीकात करने के लिए कोई व्यक्ति थाने नहीं आया। पुलिस के अनुसार, बच्ची अपना नाम संध्या, पिता का नाम राम अवतार और माता का नाम पूजा बता रही थी। इसके अलावा उससे अन्य कोई जानकारी नहीं मिल सकी। चाइल्ड लाइन को-ऑर्डिनेटर विनय शर्मा ने बताया कि बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया था। वहां से उसे बाल शिशु गृह, लखीमपुर भेज दिया गया है। रविवार को एक महिला आई थी, जिसने उसे अपनी बेटी बताया। वह कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सकी है। उसे साक्ष्य समेत आने के लिए कहा गया है। संवाद