फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   TET order: Teachers protested by taking out a procession

टीईटी आदेश : शिक्षकों ने जुलूस निकालकर विरोध जताया

Tue, 16 Sep 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
TET order: Teachers protested by taking out a procession
​खिरनीबाग से कचहरी मार्ग पर जुलूस निकालते राष्ट्रीय शै​क्षिक महासंघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों के लिए टीईटी के आदेश को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस बीच प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब तीन बजे महासंघ के पदाधिकारी जीआईसी खेल मैदान पर एकत्र हुए। यहां सभा में संगठन मंत्री अंकुर त्रिपाठी विमुक्त ने कहा कि न्यायालय के आदेश से देशभर में लगभग 20 लाख शिक्षक असमंजस और भय की स्थिति में हैं। आदेश लाखों सेवारत शिक्षकों की सेवा और आजीविका पर सीधा संकट है।
विज्ञापन

यह निर्णय केवल भावी नियुक्तियों पर लागू किया जाए। 15-20 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना अन्यायपूर्ण है। महामंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर विधायी संशोधन करना चाहिए। इसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सर्वोच्च न्यायालय का आदेश केवल भावी नियुक्तियों पर लागू करने, 23 अगस्त 2010 से पूर्व एवं बाद में नियुक्त योग्य शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने, संसद में अध्यादेश के माध्यम से आवश्यक विधायी कदम उठाकर लाखों शिक्षकों की नौकरी और आजीविका सुरक्षित करने की मांग की गई।

कोषाध्यक्ष अवधेश मैथिल, दीपेंद्र सिंह, उपेंद्र गुप्ता, वीरपाल सिंह, रंजना पाल, अंबिका सक्सेना, सुनीता चंद्रा, पूनम दुबे, नवनीत सक्सेना, गौरव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्रेयश चंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed