{"_id":"6a8df5a442b4ebe1620d68fe","slug":"tenders-secured-using-forged-character-certificates-probe-launched-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182778-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र के सहारे हथियाए टेंडर, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र के सहारे हथियाए टेंडर, जांच शुरू
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र के सहारे तिलहर नगर पालिका में टेंडर हासिल करने का मामला सामने आया है। जांच में फर्जी प्रमाणपत्र के इस्तेमाल की पुष्टि हो चुकी है। फर्म ने कुछ कार्य शाहजहांपुर नगर निगम में भी किए हैं जिनकी जांच की जा रही है।
नगर निकायों में फर्जीवाड़े का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। एक मामले में फंसने के बाद चरित्र प्रमाणपत्र में पुलिस के अड़ंगा लगाए जाने पर फर्म के ठेकेदार ने बगैर विधिक प्रक्रिया अपनाए खुद ही उसकी वैधता बढ़ा दी। इसी फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे फर्म ने न केवल निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया बल्कि तिलहर नगर पालिका में कई काम भी हासिल कर लिए।
कुछ कामों के पूरा हो जाने पर उनका भुगतान भी हो चुका है। इस संबंध में तिलहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तिलहर नगर पालिका में फर्म के फर्जी प्रमाणपत्र लगाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। यह भी संज्ञान में आया है कि फर्म ने नगर निगम में भी कुछ वर्कऑर्डर हासिल किए हैं। इसकी पत्रावली तलब की है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।