{"_id":"68cb08297b80ff770505b68a","slug":"tender-process-complete-but-delay-in-starting-animal-birth-control-centre-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-152962-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टेंडर प्रक्रिया पूरी, पर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू करने में हीलाहवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टेंडर प्रक्रिया पूरी, पर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू करने में हीलाहवाली
विज्ञापन
अजीजगंज स्थित पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र एवं स्वान गृह। संवाद
शाहजहांपुर। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने 30 सितंबर तक कुत्तों की नसबंदी के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके नगर निगम की ओर से संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से बर्थ सेंटर शुरू होने में देरी हो रही है।
नगर निगम ने अजीजगंज में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण कराया है। एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में कुत्तों की नसबंदी के लिए औरेया की श्याम हेल्पिंग इंसाइड एजेंसी को टेंडर दिया गया है। 15 दिन पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एजेंसी की ओर से जरूरत की कुछ वस्तुओं के लिए नगर निगम को पत्र दिया गया था।
इसमें सेंटर के मुख्य गेट को बंद करने, ऑपरेशन थिएटर में एक एससी, दो सर्जिकल टेबल, एक पोस्ट ऑपरेटिव टेबल समेत फर्नीचर आदि की मांग की गई थी। निगम की ओर से अब तक इन वस्तुओं को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके साथ अब तक संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर नहीं दिया गया है। इसकी वजह से सेंटर शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
निर्माण विभाग की ओर से वर्क ऑर्डर बनाने की प्रक्रिया में देरी हो रही है। एनिमल बर्थ सेंटर में गेट से अंदर भवन तक जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। बाढ़ आने से सेंटर परिसर में पानी भर गया था। इसकी वजह से मुख्य भवन तक पहुंचना मुश्किल था। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
एक-दो दिन में संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर मिल जाएगा। एजेंसी की मांग के अनुसार सामान की खरीद की जाएगी। सेंटर परिसर में इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में सेंटर शुरू हो जाएगा।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त