{"_id":"6964c414aa74c420e6d7c07cb0bec6f9","slug":"ten-hours-cut-shrwasi-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे की कटौती से शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे की कटौती से शहरवासी परेशान
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोविंदगंज पॉवर सब स्टेशन के यार्ड में मंगलवार को सुबह वैक्यूम इंटरेप्टर खराब हो जाने से टाउनहाल समेत कई फीडरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इस फाल्ट को ठीक करके सप्लाई चालू की गई, लेकिन वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से कई लाइनों में ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई। इसके बाद दोपहर सवा दो बजे से तीन घंटे की बिजली कटौती लागू हो जाने से गोविंदगंज, टाउनहाल, ककरा कलां, अब्दुल्लागंज आदि सब स्टेशनों से जुड़े शहरी इलाकों के लोगों को करीब दस घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा।
पॉवर कारपोरेशन के लखनऊ सिस्टम कंट्रोल ने हाल ही में रोजाना नौ घंटे की नियमित कटौती के कार्यक्रम में बदलाव करके रात दस बजे से एक बजे तक बिजली कटौती लागू कर दी थी। मिश्रा गुट और कंछल गुट के व्यापार संगठनों द्वारा आधी रात के बाद तक होने वाली कटौती का कड़ा विरोध किया। चूंकि, उस वक्त रामलीला मेला और दशहरा का दौर चरम पर था। इसलिए कटौती शेड्यूल पर अमल कुछ दिन को रोक दिया गया।
अब रामलीला मेला और मोहर्रम जैसे त्यौहार संपन्न होने के साथ फिर से कटौती लागू कर दी गई। हालांकि, रात में रोस्टरिंग को लेकर अभी तक अनियमितता कायम है। सोमवार को आधी रात के बाद 12.35 बजे कटौती लागू हुई जो कि एक घंटे तक प्रभावी रही। इसके बाद सुबह करीब सवा सात बजे गोविंदगंज सब स्टेशन के टाउनहाल फीडर पर वैक्यूम तैयार करने वाला उपकरण अचानक फेल हो गया। वैक्यूम इंटरेप्टर के काम नहीं करने से पैनल भी ठप हो गए।
विज्ञापन
नतीजा यह हुआ कि गोविंदगंज सब स्टेशन के टाउनहाल सहित सारे फीडरों की सप्लाई गड़बड़ा गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे वहां के प्रभारी जेई अलंकृत मिश्रा ने नए वैक्यूम इंटरेप्टर के लिए इंडेंट जारी किया। एसडीओ सिटी इंद्रराज यादव के अनुसार दोपहर सवा 12 बजे यह फाल्ट ठीक कर लिया गया। हालांकि, बाद में वोल्टेज घटने-बढ़ने से शहर में विभिन्न स्थानों की 11 केवी लाइनें ट्रिप होने लगीं। इस समस्या का समाधान होने से पहले दोपहर 2.15 बजे से तीन घंटे की कटौती लागू कर दी गई। इस तरह प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को शाम को बिजली मिल सकी।
24 घंटे बिजली पाने को सेवादल ने कमर कसी
शाहजहांपुर। रिलायंस तापीय परियोजना से पांच किमी परिधि में बसे शहरी क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे बिजली दिलाने के लिए कांग्रेस सेवादल ने कमर कस ली है। संगठन की मंगलवार को हुई बैठक में तापीय परियोजना के खिलाफ जनांदोलन सफल बनाने को डोर-टु-डोर जनसंपर्क करके लोगों का समर्थन जुटाने का निर्णय किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि जनता हर बार यह सोचकर नए प्रत्याशी को वोट देती है कि रोजा पॉवर प्लांट से भरपूर बिजली मिलेेगी। चुनाव जीतने के बाद वही प्रत्याशी तापीय परियोजना प्रबंधक के गुलाम बने नजर आते हैं। सेवादल जनता को साथ लेकर ऐसे नेताओं के खिलाफ अभियान छेड़ेगा जो अभी तक इस मुद्दे पर झूठ बोलकर अपनी राजनीति चमकाते रहे।
कार्यकर्ताओं ने सिंजई, बाला तिराही, गर्रा फाटक, जिया खेल आदि मोहल्लों में समाज के सभी वर्गों के लोगों से संपर्क साधा और उनसे भरपूर बिजली पाने के लिए सेवादल की मुहिम में शामिल होने का अनुरोध किया। जनसंपर्क में रामकुमार वर्मा, अतीक अहमद, मो. कासिम, संतोष शुक्ला, संदीप गुप्ता, आशीष वर्मा, मुकेश मिश्रा, संजीव मिश्रा आदि शामिल रहे।